फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Life imprisonment for eight killers after four years of murder

चवन्नी हत्या प्रकरण: हत्या के चार साल बाद आठ हत्यारों को आजीवन कारावास

Thu, 25 Nov 2021 12:21 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 25 Nov 2021 12:21 AM IST
विज्ञापन
Life imprisonment for eight killers after four years of murder
रेवाड़ी। जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने गैंगवार के कारण चार साल पहले हुई हत्या में आठ आरोपियों को दोषी पाते हुए आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई हैं। हालांकि आलू गैंग का सरगना सुनील डुलगच अभी तक फरार है। पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ पाया है। जज ने सजा के साथ ही जुर्माना भी लगाया है। जुर्माना न भर पाने पर सजा की अवधि को और बढ़ा दिया जाएगा।
विज्ञापन

चार साल पहले गैंगवार के कारण चवन्नी की हत्या कर दी गई थी। हत्या उस समय हुई जब वर्ष 2017 में रेवाड़ी शहर की दुर्गा कालोनी में रहने वाले देवेंद्र और नई आबादी निवासी संजय उर्फ चवन्नी बाइक पर धारूहेड़ा चुंगी से पुरानी तहसील की तरफ जा रहे थे। रास्ते में वाल्मीकि बस्ती निवासी सुनील डुलगच, योगेश उर्फ भोटा, तन्नू, अरुण के अतिरिक्त पवन, चेतन व सन्नी खड़े थे। उन्होंने दोनों पर गोली चला दी थी। दोनों बाल-बाल बच गए थे, लेकिन बदमाशों ने लोहे की रॉड व सरियों से उन हमलाकर दिया था, इसमें संजय उर्फ चवन्नी की मौत हो गई थी। सिटी पुलिस ने इन नामजद बदमाशों पर हत्या, हत्या का प्रयास व आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज किया था। जिन्हें अदालत ने सजा सुनाई है।
विज्ञापन

जज की बात सुनते ही फरार हो गया था गैंगस्टर
इस मामले का मास्टरमाइंड आलू गैंग का सरगना सुनील डुलगच को भी उम्रकैद हुई है, लेकिन सुनील अभी फरार है। दरअसल, 19 नवंबर को इस मामले में कोर्ट ने सभी 8 बदमाशों को दोषी ठहराया था। अन्य बदमाशों के साथ सुनील भी कोर्ट में मौजूद था। इस दौरान जैसे ही अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश सरताज बासवाना की कोर्ट ने उन्हें दोषी ठहराया तो सुनील डुलगच चुपचाप कोर्ट से फरार हो गया। रेवाड़ी पुलिस की कई टीमें सुनील को पकड़ने के लिए लगातार दबिश दे रही हैं, लेकिन अभी उसका सुराग नहीं लग पाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed