Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Leopard remains at large even after four days

Rewari News: चार दिन बाद भी पकड़ में नहीं आया तेंदुआ

Thu, 12 Nov 2026 10:44 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Thu, 12 Nov 2026 10:44 PM IST
विज्ञापन
Leopard remains at large even after four days
वन विभाग की तरफ से लगाया गया पिंजरा। संवाद
रेवाड़ी। बावल कृषि महाविद्यालय से निकलकर झाबुआ स्थित मोर एवं चिंकारा प्रजनन केंद्र में पहुंचे तेंदुए को वन विभाग की टीम पकड़ नहीं सकी है। तेंदुए की निगरानी के लिए सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। उसे पकड़ने के लिए पिंजरा भी लगाया गया है।
विज्ञापन

वन विभाग की टीम तेंदुए की तलाश में जुटी हुई है। तेंदुए की गतिविधियों और लोकेशन का पता लगाने के लिए केंद्र के आसपास अलग-अलग स्थानों पर लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज प्रतिदिन खंगाली जा रही है। झाबुआ और आसपास के लोगों में तेंदुए को लेकर दहशत बनी हुई है।
विज्ञापन

बावल के कृषि महाविद्यालय के परिसर में दिवाली के दिन सुरक्षा गार्ड ने तेंदुए को देखा था। इसके बाद परिसर में वन विभाग की टीम ने पिंजरा लगवाया था लेकिन बुधवार को टीम फुट प्रिंट से पता चला कि तेंदुआ कालेज परिसर से निकल कर झाबुआ के जंगल में चला गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बुधवार को एसडीएम ने भी मौके का दौरा कर स्थिति का जायजा लिया था। उन्होंने संबंधित अधिकारियों से तेंदुए को पकड़ने के लिए किए जा रहे प्रयासों की जानकारी ली थी। वन विभाग की टीम को तेंदुए को सुरक्षित पकड़ने के लिए आवश्यक इंतजाम करने को कहा गया था।


चार दिन से तलाश में जुटी टीम
वन विभाग की टीम तेंदुए को पकड़ने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। इसके लिए कैमरों और पिंजरे की मदद ली जा रही है। टीम का प्रयास है कि तेंदुए को बिना नुकसान पहुंचाए सुरक्षित पकड़ा जाए। वन विभाग के रेंज अधिकारी प्रेम कुमार ने बताया कि तेंदुए को पकड़ने के लिए विभाग की ओर से आवश्यक इंतजाम किए गए हैं। उसकी गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed