फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Legal advisor of foreign company died in accident on Delhi-Jaipur highway in Rewari

Rewari: उदयपुर से लौट रहे विदेशी कंपनी के लीगल एडवाइजर की हादसे में मौत, ट्रक ने मारी बाइक को टक्कर

Mon, 03 Oct 2022 12:49 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, बावल/रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, बावल/रेवाड़ी Published by: निवेदिता वर्मा Updated Mon, 03 Oct 2022 12:49 PM IST
सार

दिल्ली के लाजपत नगर निवासी ऋषभ गुलशन (45) गुरुग्राम में रहते थे। ऋषभ अमेरिका सहित कई अन्य विदेशी कंपनियों में बतौर लीगल एडवाइजर कार्यरत थे। 30 सितंबर को 11 दोस्तों के साथ ऋषभ राजस्थान के उदयपुर घूमने के लिए निकले थे।

विज्ञापन
Legal advisor of foreign company died in accident on Delhi-Jaipur highway in Rewari
हादसे की जांच करते पुलिसकर्मी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।

विस्तार

रेवाड़ी में दिल्ली-जयपुर हाईवे पर रविवार रात तेज रफ्तार ट्रक ने एक बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में विदेशी कंपनी के लीगल एडवाइजर की मौत हो गई। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर बावल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र स्थित मोर्चरी में रखवाया। परिजनों के आने के बाद सोमवार को उसका पोस्टमार्टम कराया गया। बावल थाना पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


मूलरूप से दिल्ली के लाजपत नगर निवासी ऋषभ गुलशन (45) गुरुग्राम में रहते थे। ऋषभ अमेरिका सहित कई अन्य विदेशी कंपनियों में बतौर लीगल एडवाइजर कार्यरत थे। 30 सितंबर को 11 दोस्तों के साथ ऋषभ राजस्थान के उदयपुर घूमने के लिए निकले थे। सभी साथियों के पास महंगी कीमत वाली नौ बाइक व एक कार थी। कार में उनकी मदद के लिए दो लोग सवार थे। सभी लोग दो अक्तूबर की रात करीब 11 बजे उदयपुर से दिल्ली लौट रहे थे। इसी दौरान राजस्थान की सीमा क्रॉस करते ही जयसिंहपुर खेड़ा बॉर्डर से कुछ ही दूरी पर चांदूवास गांव के पास एक गड्ढे में ऋषभ गुलशन की डुकाटी बाइक फंसकर असंतुलित हो गई। 
विज्ञापन


ऋषभ को संभलने का मौका ही नहीं मिला और पीछे से आ रहे ट्रक ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में ऋषभ की मौके पर ही मौत हो गई। ऋषभ के साथ चल रहे उसके ग्रुप के साथियों ने फौरन पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची बावल थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

विदेश में रहता है परिवार 

ऋषभ गुलशन का परिवार विदेश में रहता है। उनका एक 11 साल का बेटा भी है। ऋषभ की मौत की सूचना उनके परिवार को दे दी गई थी। बावल थाना में तैनात मामले के जांच अधिकारी प्रीतपाल ने बताया कि हादसे की गंभीरता से जांच की जा रही है। सोमवार को पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया गया है। परिजनों के बयान के बाद आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed