फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Leave of fire department employees canceled

Rewari News: फायर विभाग के कर्मचारियों की छुट्टी रद्द

Wed, 30 Oct 2024 10:50 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Wed, 30 Oct 2024 10:50 PM IST
विज्ञापन
Leave of fire department employees canceled
फायर विभाग के कार्यालय में खड़ी अग्निशमन की गाड़ी। संवाद
रेवाड़ी। दिवाली को लेकर सरकारी विभागों ने तैयारी पूरी कर ली है। फायर विभाग की ओर से कर्मचारियों की छुट्टी रद्द गई है, ताकि जरूरत पड़ने पर कोई समस्या नहीं हो। फायर ब्रिगेड की गाड़ियों को भी इस प्रकार तैयार किया गया है कि जैसे ही घटना की सूचना मिले तुरंत वहां कुछ मिनटों में पहुंच जाएं।
विज्ञापन

दिवाली पर आग लगने की घटनाएं होती हैं। इससे बचाव के लिए विभाग ने तैयारी की है। जिले में कुल 18 फायर ब्रिगेड की गाड़ियां और तीन दो पहिया वाहन हैं। बाजार में अप्रिय घटना होने पर विभाग बड़ी गाड़ियों के साथ बाइक का सहारा लेगा। तंग गलियों में आपातकालीन स्थिति पर नियंत्रण पाने के लिए बाइक का इस्तेमाल किया जाएगा। बजाजा बाजार, सराफा बाजार, कुंज गली, पंजाबी मार्केट, जैनपुरी आदि ऐसी जगह हैं, जहां बड़ी गाड़ियां नहीं जा सकती हैं।
विज्ञापन

धारूहेड़ा और बावल जिले के औद्योगिक क्षेत्र हैं। यहां पर बड़ी कंपनियां हैं। यह दोनों ऐसे क्षेत्र हैं जहां पर व्यवस्था बनाना काफी चुनौतीपूर्ण है। फायर विभाग के अधिकारियों का कहना है कि मनेठी के अंदर एक, कोसली में 2, बावल में 5, धारूहेड़ा में 3 और रेवाड़ी कार्यालय में 8 अग्निशमन गाड़ियां तैनात की गई हैं। साथ ही एक-एक बाइक भी मौजूद है।
विज्ञापन
विज्ञापन



बिजली निगम ने की पूरी तैयारी


बिजली निगम की ओर से 12 उपमंडलों पर 12 एसडीओ और 40 से अधिक जेई को फील्ड में उतारे गए हैं, जो किसी भी तरह की फॉल्ट या अन्य समस्या से निपटने का कार्य करेंगे। इसके अलावा शिकायत केंद्रों को भी अलर्ट मोड में किया है, ताकि समस्या आते ही तुरंत समाधान किया जा सके। हालांकि कर्मचारियों का कहना है कि त्योहारी सीजन में रेवाड़ी समेत अन्य शहरों पर अधिक ध्यान है, क्योंकि दिवाली आते-आते शहरों में अधिक लोड पड़ेगा और फैक्ट्रियों का लोड कम हो जाएगा।




अवैध रूप से पटाखे बेचने पर होगी कार्रवाई

एसपी गौरव राजपुरोहित ने बताया कि थाना प्रभारियों को निर्देश गए हैं कि सभी थाना क्षेत्र में दीपावली पर्व के दौरान सुरक्षा और कानून व्यवस्था बनाए रखें। आपराधिक और शरारती तत्वों पर कड़ी कार्रवाई करें। हरियाणा स्टेट पाल्यूशन कंट्रोल बोर्ड के निर्देशानुसार अवैध रूप से पटाखे बेचने वालों के खिलाफ कार्रवाई होगी। सार्वजनिक स्थान पर शराब पीने वालों, शराब पीकर गाड़ी चलाने वालों, बुलेट पटाखा फोड़ने वालों और ध्वनि प्रदूषण कर हुड़दंग करने वालों पर कार्रवाई के आदेश दिए गए हैं।


वर्जन
दिवाली को लेकर तैयारी पूरी कर ली गई है। कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द गई हैं। जैसे ही घटना की कोई सूचना मिलेगी वहां कुछ मिनटों में कर्मचारी पहुंच जाएंगे। मनेठी के अंदर एक, कोसली में 2, बावल में 5, धारूहेड़ा में 3 व रेवाड़ी कार्यालय में 8 अग्निशमन गाड़ियां तैनात की गई हैं।-संजय ढिल्लों, अग्निशमन अधिकारी रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed