फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Lawyers started work with Hawan on New Year

Rewari News: नववर्ष पर हवन के साथ वकीलों ने कामकाज शुरू किया

Thu, 02 Jan 2025 05:28 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Thu, 02 Jan 2025 05:28 PM IST
विज्ञापन
Lawyers started work with Hawan on New Year
फोटो : 04नव वर्ष पर यज्ञ करते जज व वकील। संवाद
रेवाड़ी। नए साल में शीतकालीन अवकाश के बाद कोर्ट की कार्रवाई शुरू होते ही अधिवक्ताओं ने हवन कर कर अपने कामकाज की शुरुआत की। यज्ञ में शांति के लिए जिला सत्र न्यायाधीश सहित सभी अधिवक्ताओं एवं न्यायिक अधिकारियों ने आहुति दी।
विज्ञापन

शीतकालीन अवकाश के बाद नववर्ष के पहले दिन वीरवार को अदालती कामकाज शुरू हो गया। बार एसोसिएशन के प्रधान विश्वामित्र यादव ने सभी न्यायिक अधिकारियों को नए साल की शुभकामनाएं दी। जिला सत्र न्यायाधीश जीएस वाधवा ने भी वकीलों को नववर्ष की बधाई दी और आगामी वर्ष में आपसी सामान्य से बनाकर काम करने पर जोर दिया। वकीलों ने अपने चेंबर ब्लॉक नंबर एक के हाॅल में हवन कर आगामी वर्ष सभी के लिए मंगलमय हो के लिए पूजा अर्चना की और सभी ने यज्ञ में आहुति डालकर शांतिपूर्वक कामकाज करने के लिए भगवान से प्रार्थना की। पंडित देवेंद्र शुक्ला ने हवन कर जज जीएस वाधवा से पूर्ण आहुति कराई गई।
विज्ञापन

इस अवसर पर अतिरिक्त जिला सत्र न्यायाधीश डॉक्टर सुनीता ग्रोवर, अंकिता शर्मा, पीयूष शर्मा, लोकेश गुप्ता, अरविंद नसीहर, नरेंद्र पाल, प्रदीप चौधरी, सौरभ कुमार, न्यायिक अधिकारी डॉ. रितु सोल्के, योगेंद्री, विश्वास खटक, आदित्य सैनी, अर्चना मिताली अग्रवाल, आकाश सरोहा, बेनिका आदि मौजूद रहे। अधिवक्ता दंपती जयप्रकाश भारती, ललिता भारती एवं सीमा शर्मा और सुरेश शर्मा मुख्य यजमान रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

साथ ही वरिष्ठ अधिवक्ता अमरजीत यादव, विष्णु दत्त शर्मा, कैलाश यादव, बार एसोसिएशन के सचिव मनप्रिय यादव, सह सचिव टार्जन, कोषाध्यक्ष विवेक यादव, राजीव गुप्ता, राजकुमार गेरा, अश्वनी तिवारी, प्रवीण शर्मा आदि अधिवक्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed