फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Launch of prayer song composed by litterateur Mukut

Rewari News: साहित्यकार मुकुट के रचित प्रार्थना गीत का लोकार्पण

Tue, 19 Nov 2024 12:36 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Tue, 19 Nov 2024 12:36 AM IST
विज्ञापन
Launch of prayer song composed by litterateur Mukut
फोटो : 24रेवाड़ी। साहित्यकार मुकुट अग्रवाल रचित पंचतत्व प्रार्थना गीत का लोकार्पण करते हुए। स
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


रेवाड़ी। प्राकृतिक चिकित्सा दिवस पर गांव करनावास स्थित राजकीय प्राथमिक विद्यालय में साहित्यकार मुकुट अग्रवाल की रचित पंचतत्व प्रार्थना गीत के दृश्य-श्रव्य प्रारूप का लोकार्पण किया गया।
करनावास के दादी-सती मंदिर और हनुमान-मंदिर प्रांगण में स्थापित योग साधना आश्रम के महंत योगाचार्य योगेंद्र ब्रह्मचारी और ग्राम करनावास के सरपंच अशोक कुमार ने कहा कि इस गीत में प्रकृति के पंचतत्वों की चिकित्सकीय महत्ता सरल काव्य के माध्यम से बताई गई है। आचार्य योगेंद्र ने मानव मात्र के उत्तम शारीरिक, मानसिक व आध्यात्मिक विकास के लिए प्रार्थना-गीत को प्रेरणादायक बताया। मुकुट अग्रवाल द्वारा रचित इस प्रार्थना-गीत को जिले के प्रसिद्ध संगीतकार मुरारीलाल सोनी द्वारा संगीत एवं स्वरबद्ध किया गया है।
विज्ञापन

इससे पूर्व भी स्वीप की शृंखला में मतदाताओं को जागरूक करने के लिए युवा साहित्यकार मुकुट अग्रवाल द्वारा रचित गीत मेरा इक वोट तो, मेरा अधिकार है का विमोचन जिला की अतिरिक्त उपायुक्त एवं स्वीप की नोडल अधिकारी अनुपमा ने किया था। महाराणा प्रताप जयंती पर दूजा नहीं प्रताप सा.. गीत का विमोचन समिति के अध्यक्ष नरेश चौहान राष्ट्रपूत ने किया था। इस अवसर पर संगीतकार मुरारी लाल सोनी, रामप्रसाद यादव, निर्मला देवी, सुलोचना देवी, सुदेश, कमलेश, मंजू, भागवंती उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed