फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   last rites of four deceased were performed in Lisana village of Rewari, four friends had died in road accident

Rewari: गांव लिसाना में चारों मृतकों का किया गया अंतिम संस्कार, चार दोस्तों की सड़क दुर्घटना में हुई थी मौत

Fri, 03 Jan 2025 11:40 AM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Fri, 03 Jan 2025 11:40 AM IST
सार

हरिद्वार न्यू ईयर मनाने जा रहे अर्टिगा सवार गांव लिसाना के चार लोगों की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई थी। वहीं, घायल महिपाल को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन
last rites of four deceased were performed in Lisana village of Rewari, four friends had died in road accident
चारों दोस्तों का हुआ अंतिम संस्कार - फोटो : संवाद

विस्तार

रेवाड़ी में शुक्रवार को गांव लिसाना निवासी चारों मृतको का सुबह करीब 10 बजे के आसपास शमशान घाट में अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण भी मौजूद रहे। वहीं, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। जैसे तैसे आसपास के लोगों ने संभाला। रात करीब 12 बजे के आसपास शव लिसाना में पहुंचा था। शव को लेने के लिए परिजन हरिद्वार गए थे। हरिद्वार के पास ही ट्रक के पीछे अर्टिगा गाड़ी टकराने से चारों की मौत हुई थी। वहीं, पांचवा गंभीर रूप से घायल को ऋषिकेश एम्स भर्ती करवाया गया है। जैसे ही शव सुबह के समय गांव में पहुंचा, इस दौरान चीख पुकार मच गई। पूरा गांव विलाप से गूंज उठा। उसके बाद अंतिम संस्कार की तैयारी की गई। फिलहाल चारों मृतकों का अंतिम संस्कार करवा दिया गया है। पुलिस ने मामले में ट्रक ड्राइवर के खिलाफ केस दर्ज किया है। 

विज्ञापन


सड़क हादसे में मरने वाले चारों थे शादीशुदा
बुधवार देर रात हरिद्वार न्यू ईयर मनाने जा रहे अर्टिगा सवार गांव लिसाना के चार लोगों की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई थी। वहीं, घायल महिपाल को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मृतकों की पहचान केहर सिंह (35) पुत्र दिलीप सिंह, आदित्य सिंह (38) पुत्र हवा सिंह, मनीष कुमार (36) पुत्र बलवान सिंह और प्रकाश सिंह (40) पुत्र रघुवीर के रूप में हुई थी। मिली जानकारी के मुताबिक मृतक केहर सिंह शादीशुदा था। उसका एक लड़का भी है।
विज्ञापन


वहीं, मनीष लिसाना कॉलेज में ही कर्मचारी था। मनीष भी 2 बच्चों का पिता था। मनीष अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था। तीसरा मृतक प्रकाश सिंह एक टैक्सी ड्राइवर था और उसके भी 2 बच्चे हैं। जबकि, चौथा मृतक आदित्य मजदूरी करता था। उसकी भी शादी हो चुकी है, लेकिन अभी कोई बच्चा नहीं था। इनमें मनीष और केहर आपस में चचेरे भाई थे। वहीं, उपचाराधीन महिपाल सिंह एक टैक्सी ड्राइवर है। उसके 2 बच्चे हैं। महिपाल की भी हालत गंभीर बनी हुई है। फिलहाल महिपाल का इलाज चल रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed