फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Last day to apply for 'Nupur' today

Rewari News: ‘नूपुर’ के लिए आवेदन करने का अंतिम दिन आज

Thu, 08 Feb 2024 04:01 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Thu, 08 Feb 2024 04:01 AM IST
विज्ञापन
Last day to apply for 'Nupur' today
हरियाणा मूल के युवा व उभरते 15 से 35 वर्ष आयु के कलाकार ले सकते हैं भाग
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

रेवाड़ी। कला एवं सांस्कृतिक कार्य विभाग, हरियाणा की ओर से आयोजित किए जा रहे शास्त्रीय नृत्य, कथक तथा भरतनाट्यम पर आधारित 12 दिवसीय कार्यशाला एवं 1 दिवसीय कार्यक्रम ‘नूपुर’ 2023-24 के ऑडिशन के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि वीरवार 8 फरवरी है।


डीआईपीआरओ दिनेश कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि इस कार्यक्रम में केवल हरियाणा मूल के युवा व उभरते कलाकार जिनकी आयु 15 से 35 वर्ष हो, भाग ले सकते हैं। उन्होंने शर्तों की जानकारी देते हुए बताया कि शास्त्रीय कत्थक नृत्य तथा भरतनाट्यम ऑडिशन में भाग लेने हेतु कोई यात्रा/दैनिक भत्ता नहीं दिया जाएगा। आवेदक आवेदन करते समय नाम, विधा, आयु, जन्म तिथि, स्थान (जिला), पिता का नाम, मोबाइल नं, ई-मेल सहित भेजें। आवेदन के लिए मूल दस्तावेज (आधार कार्ड, बैंक पासबुक के प्रथम पृष्ठ, कैंसिल चैक, पैन कार्ड, पासपोर्ट साईज फोटो) तथा उनकी प्रतियां साथ लेकर आएं। ऑडिशन में चयनित कलाकार ही अंतिम कार्यक्रम में भाग ले सकेंगे। कमेटी द्वारा लिया गया निर्णय अंतिम होगा। इच्छुक आवेदक ई-मेल पर आवेदन भेजें।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed