फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Last date of application for Hindi Drama Festival today

Rewari News: हिंदी नाट्य उत्सव के लिए आवेदन की अंतिम तिथि आज

Thu, 23 Nov 2023 11:17 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Thu, 23 Nov 2023 11:17 PM IST
विज्ञापन
Last date of application for Hindi Drama Festival today
रेवाड़ी। हरियाणा के कला व सांस्कृतिक कार्य विभाग की ओर से राष्ट्र स्तरीय हिंदी नाट्य उत्सव-2023 का आयोजन करवाया जाएगा। इच्छुक व्यक्ति शुक्रवार 24 नवंबर 2023 तक आवेदन कर सकते हैं। विभागीय प्रवक्ता ने बताया कि नाटक हिंदी भाषा में होना अनिवार्य है और इसकी अवधि कम से कम एक घंटा होनी चाहिए। आवेदन में नाटक का पूर्ण विवरण, जिसमें नाटक की विषय-वस्तु, निर्देशक के बारे में, लेखक, नाटक की शैली व कुल कलाकारों की संख्या का उल्लेख किया गया हो। अपूर्ण आवेदन अमान्य होंगे। प्रवक्ता ने बताया कि आवेदन प्रपत्र विभाग की वेबसाइट से डाउनलोड कर उसे भरकर विभाग की ई-मेल या एससीओ-29, पहली मंजिल, सेक्टर-07सी मध्य मार्ग चंडीगढ़ स्थित विभाग के पते पर भेज सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए विभाग के नंबर 0172-2793897 या 2793884 पर संपर्क कर सकते हैं। चयनित नाटकों की छंटनी होने के उपरांत उन्हें दूरभाष या ई-मेल पर सूचित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed