फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Lamps will be lit today in honour of the martyred cow protector.

Rewari News: बलिदानी गो रक्षक के सम्मान में आज जलेंगे दीप

Mon, 20 Oct 2025 12:14 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Mon, 20 Oct 2025 12:14 AM IST
विज्ञापन
Lamps will be lit today in honour of the martyred cow protector.
रेवाड़ी। बलिदानी गो रक्षक देवेंद्र यादव उर्फ सोनू सरपंच के सम्मान में 20 अक्तूबर को सुबह 9:15 बजे दिल्ली रोड स्थित फिदेड़ी चौक पर आयोजित कार्यक्रम में दीप जलाए जाएंगे।
विज्ञापन

शहीद और स्वतंत्रता सेनानी परिवारों, बलिदानी गो रक्षकों के परिजनों, साधु-संतों और आम लोग दीप प्रज्ज्वलित करेंगे। कार्यक्रम के माध्यम से देश के वीर शहीदों और गौ रक्षकों के बलिदान को श्रद्धांजलि दी जाएगी। इस अवसर पर गोपाष्टमी के आठ दिवसीय उत्सव का शुभारंभ किया जाएगा।
विज्ञापन

कार्यक्रम के संयोजक एवं कार्यकारिणी शहीद गो रक्षक देवेंद्र यादव उर्फ सोनू सरपंच फिदेड़ी सम्मान समिति ने बताया कि जिले की सभी गोशालाओं और गौ उपचार शालाओं में आठ दिवसीय गोपाष्टमी उत्सव का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस आयोजन में जनता जनार्दन, साधु-संत, गौशालाएं, गौ उपचार केंद्र, गौ रक्षा दल, गौ भक्त, सामाजिक, धार्मिक और राष्ट्रवादी संस्थाएं मिलकर विभिन्न कार्यक्रमों का संचालन करेंगी। समिति ने सभी नागरिकों से अपील की है कि वे इस पवित्र अवसर पर एक दीपक शहीदों और गो रक्षकों की स्मृति में अवश्य जलाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed