फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Lakhs of jewelery and thousands of rupees cash stolen from a deserted house

सूने पड़े मकान से लाखों के आभूषण व हजारों रुपए कैश चोरी

Tue, 14 Jun 2022 11:33 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 14 Jun 2022 11:33 PM IST
विज्ञापन
Lakhs of jewelery and thousands of rupees cash stolen from a deserted house
जिले में चोरों ने एक सूने मकान से हजारों की नकदी और लाखों के आभूषण चोरी कर लिए हैं। परिवार दिल्ली रहता है, जिस वजह से चोरी का पता नहीं चल पाया। पता चलने पर भाई ने सोमवार 7 बजे पुलिस को सूचना दी और परिवार ने रात को ही गांव आकर 12 बजे के करीब एफआईआर दर्ज कराई। खोल थाना पुलिस ने चोरी का केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

गांव मामड़िया आसमपुर निवासी परमपुन परिवार के साथ दिल्ली में किराए पर रहता है और वहीं पढ़ाई कर रहा है। गांव के मकान पर ताला लगा था। पीछे से चोरों ने उसके घर के मेन गेट का ताला तोड़ा और अंदर घुस गए। चोरों ने दो कमरों के भी ताले तोड़ दिए, जिसमें एक कमरे में रखी अलमारी का ताला तोड़कर चोर 10 हजार रुपये कैश के अलावा 2 सोने की बालियां, 2 सोने की झुमकी, 2 सोने के कुंडल, एक चांदी का हार, सोने की लांग, पाजेब, चुटकी व अंगूठी चुराकर ले गए। परमपुन का भाई सतपाल गांव में ही रहता है।
विज्ञापन

वहीं घर की देख रेख करता है। सोमवार शाम को वह नजर मारने पहुंचा तो घर का ताला टूटा देखा। अंदर जाकर देखा तो सारा सामान बिखरा हुआ था। उसने इसकी सूचना परमपुन को दी। सोमवार रात ही परमपुन गांव पहुंचा और चोरी की सूचना खोल पुलिस को दी। खोल थाना पुलिस ने जांच के बाद केस दर्ज कर लिया है। पुलिस ने गांव के कुछ घरों में लगे सीसीटीवी कैमरे भी चैक किए हैं, ताकि चोरों का पता लगाया जा सके। हालांकि अभी चोरों के बारे में कुछ पता नहीं चल पाया है लेकिन पुलिस का कहना है कि जल्द ही चोरों को पकड़ लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed