फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Lakhs of jewelery and cash stolen from four places

चार स्थानों से लाखों के गहने व नकदी चोरी

Wed, 29 Jun 2022 12:00 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 29 Jun 2022 12:00 AM IST
विज्ञापन
Lakhs of jewelery and cash stolen from four places
रेवाड़ी। जिले में घरों में सेंध लगाकर चोरी करने की वारदात बढ़ रही हैं। चोरों ने चार घरों को निशाना बनाते हुए लाखों रुपये के सोने-चांदी के गहने व नकदी चोरी कर लिए। पुलिस ने पीड़ितों की शिकायत पर मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में हालुहेड़ा निवासी राजकुमार ने बताया कि उनकी पुत्रवधू मनीषा राजकीय स्कूल में शिक्षक हैं। मनीषा, उनके पति परमजीत व बच्चे सोमवार की रात कमरे में सोए हुए थे। रात को चोर घर में घुस गए ओर दोनों कमरों के दरवाजों को दुपट्टे से बाहर से बांध दिया। तड़के करीब चार बजे वह उठे तो कमरा बाहर से बंद था। उन्होंने अपने बेटे को बताया तो उसका कमरा भी बाहर से बंद था। परिवार के अन्य लोगों को सूचना देकर कमरों को बाहर से खुलवाया। घर के एक कमरे का ताला टूटा हुआ था और अंदर रखी अलमारी व बाक्स का सामान बिखरा पड़ा था।
विज्ञापन

शिकायतकर्ता राजकुमार ने बताया कि 7 जुलाई को उनकी बेटी की शादी है। उसकी शादी के लिए गहने बनवाए थे। चोर कमरे का ताला तोड़कर अलमारी से सवा लाख रुपये की नगदी के अलावा एक सोने का सैट, आठ सोने के कड़े, दो सोने के मंगल सूत्र, दो सोने के हार, तीन सोने की चैन, 14 सोने की अंगूठी, आठ सोने के सिक्के, सात जोड़ी सोने के कानों के, 12 जोड़ी चांदी की पाजेब, तीन चांदी के गिलास, दो चांदी की प्लेट, नो चांदी के सिक्के व 12 चादीं की चुटकी के साथ-साथ 10 किलो देशी घी भी ले गए। जिन की कीमत लगभग 15 लाख रुपये बनती है। पुलिस ने मामला दर्ज करने के बाद में चोरों कि तलाश में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----------
धारूहेड़ा में दो घरों में लाखों की चोरी
कस्बे में 2 घरों में लाखों रुपये की चोरी हो गई है। चोर एक घर से तो 7 लाख के गहने और डेढ़ लाख रुपये कैश चोरी कर ले गए। दूसरे घर से गहने और अन्य सामान चोरी हुआ है। धारूहेड़ा थाना पुलिस ने दोनों मामलों में केस दर्ज करके कार्रवाई शुरू कर दी है।
धारूहेड़ा कस्बा के रामजस नगर में रहने वाले मुकेश शर्मा ने बताया कि बीती रात वह घर की छत पर सोए थे। मेन गेट पर कुंडी लगी थी। घर में उनके अलावा कोई नहीं था। चोर देर रात मकान में दाखिल हुए और एक कमरे में रखी अलमारी का ताला तोड़ दिया। मुकेश ने बताया कि चोर डेढ़ लाख रुपए कैश, 6 जोड़ी सोने की बाली, एक मंगलसूत्र, 1 टीका, 3 सोने की अंगूठी के अलावा 3 जोड़ी पाजेब चोरी करके ले गए। चोरी हुए गहनों और सामान की कीमत करीब 7 लाख रुपए है। चोरी का पता सुबह चला, जब मुकेश नीचे कमरे में पहुंचे। उन्होंने सारा सामान बिखरा देखा और सामान गायब पाया तो तुरंत पुलिस को दी। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच के बाद केस दर्ज कर लिया है।
वहीं दूसरी ओर चोरों ने धारूहेड़ा के ही गांव खरखड़ा में भी एक घर का ताला तोड़ दिया। चोर जितेन्द्र कुमार के घर से सोने की चेन, 3 जोड़ी पाजेब, 1 सोने की अंगूठी, एक तागड़ी और 10 चांदी के सिक्के, एटीएम कार्ड, डिनर सेट, मिक्सी व जरूरी कागजात चोरी करके ले गए। पुलिस ने दोनों मामलों में चोरी का केस दर्ज करके कार्रवाई शुरू कर दी है।
---------
अटल कैंटीन से बैटरी और इनवर्टर चोरी
शहर की नई अनाज मंडी में स्थित नया सवेरा अटल किसान-मजदूर कैंटीन व मार्केट कमेटी कार्यालय से चोर बैटरी व इनवर्टर चोरी कर ले गए। किसान भवन में अटल किसान-मजदूर कैंटीन चल रही है। 25 जून की रात को चोर कैंटीन से एलईडी टीवी चोरी कर ले गए। चोरों ने मार्केट कमेटी कार्यालय से एक बैटरी-इनवर्टर भी चोरी किया है। विभाग के ब्लाक प्रोग्राम मैनेजर लोकेश शर्मा की शिकायत पर सेक्टर-तीन चौकी पुलिस ने चोरी का मामला दर्ज कर जांच शुरू की है।

-----------------
कोट
जिले में चोरी की वारदातों पर लगाम लगाने के लिए समय-समय पर पुलिस नाकाबंदी कर चोरों को गिरफ्तार करती है। ग्रामीण क्षेत्रों में पुलिस की गश्त बढ़ायी गई है। सोमवार को जो वारदात हुई है, उस मामले में मुझे जानकारी नहीं है।
-हंसराज, पुलिस उपाधीक्षक मुख्यालय
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed