फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Kund CHC building dilapidated, employees working risking their lives

Rewari News: कुंड सीएचसी का भवन जर्जर, जान जोखिम में डालकर काम कर रहे कर्मचारी

Sun, 17 Sep 2023 11:36 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Sun, 17 Sep 2023 11:36 PM IST
विज्ञापन
Kund CHC building dilapidated, employees working risking their lives
बस स्टैंड कुंड स्थित बहु उद्देशीय सामुदायिक केन्द्र का जर्जर भवन।
कुंड। बस स्टैंड स्थित बहुउद्देशीय सामुदायिक केंद्र आज अपनी दुर्दशा पर आंसू बहा रहा है, लेकिन जर्जर हो चुके भवन की दशा सुधारने के लिए अधिकारी सुध नहीं ले रहे हैं। भवन में एक नहीं बल्कि दो सरकारी विभागों के कार्यालय संचालित हैं। इसमें कर्मचारी कार्य करने के लिए मजबूर हैं।
विज्ञापन

सामुदायिक केंद्र का उद्घाटन 24 जुलाई 1987 को तत्कालीन आईएएस आयुक्त हिसार मंडल महेन्द्र सिंह राठी ने किया था। 35 वर्ष पहले बने इस भवन की किसी भी विभाग ने मरम्मत तक कराने की जहमत नहीं उठाई। इससे भवन और जर्जर होते चला गया। भवन में पिछले कई वर्षों से खंड कृषि अधिकारी कार्यालय व राजकीय आयुर्वेदिक औषधालय भी स्थापित है। कृषि कार्यालय व राजकीय आयुर्वेदिक औषधालय में रोजाना लोगों का आना-जाना बना रहता है। भवन की हालत यह है कि कई कमरों की छत तक गिर चुकी है। भवन के लिंटर से प्लास्टर गिर चुका है, सरियों में जंग लग चुका है और वह बाहर आ चुके हैं।
विज्ञापन

यहां भवन में दो कार्यालय स्थापित होने से यहां कर्मचारी जान जोखिम में डालकर बैठने को मजबूर हैं। आयुष औषधालय के कमरे की दीवारों में सीलन रहती है, जिसके कारण दवाइयां भी खराब हो रही हैं। कृषि कार्यालय में तो किसानों को हर रोज किसी न किसी को काम के लिए आना पड़ता है। ग्राम पंचायत ने भवन को लेकर अपने स्तर पर सुधरवाने के प्रयास शुरू किए हैं, लेकिन कोई समाधान होता नहीं दिख रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कुंड की सरपंच के प्रतिनिनिध डॉ. आनंदराज शर्मा ने बताया कि केंद्र को खंडहर घोषित कराने के लिए पंचायत ने प्रस्ताव पारित कर लोक निर्माण विभाग को भेजा है, लेकिन अभी तक विभाग से इस संदर्भ में कोई भी जवाब नहीं आया है। वहीं मुख्यमंत्री को भी पत्र भेजकर इस खंडहर हो चुके भवन को तुड़वाकर नई बिल्डिंग बनाने की मांग पंचायत कर चुकी है। भवन की हालत बहुत खराब है। कभी भी गिर सकता है। इसलिए भवन को तुड़वाकर नया भवन बनाया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article