{"_id":"68a762531f1e21324c04446a","slug":"kohareds-yogesh-yadav-selected-for-phd-rewari-news-c-198-1-rew1001-224476-2025-08-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: कोहारड के योगेश यादव का पीएचडी के लिए हुआ चयन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: कोहारड के योगेश यादव का पीएचडी के लिए हुआ चयन
विज्ञापन
योगेश यादव
कोसली। गांव कोहारड के छात्र योगेश यादव ने क्षेत्र का नाम रोशन किया है। उनका चयन प्रतिष्ठित आईसीएमआर नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ कैंसर प्रिवेंशन एंड रिसर्च नोएडा में पीएचडी के लिए हुआ है।
योगेश ने जीवाजी विश्वविद्यालय, ग्वालियर से एमफार्म फार्माकोलॉजी की पढ़ाई पूरी की और इसमें गोल्ड मेडल हासिल किया।
अपनी सफलता का श्रेय उन्होंने अपने माता-पिता एवं मार्गदर्शक प्रो. मनोज शर्मा को दिया। योगेश का कहना है कि परिवार का सहयोग और गुरुजनों का मार्गदर्शन ही उनकी सबसे बड़ी ताकत रही है। उन्होंने बताया कि अब वे कैंसर अनुसंधान पर कार्य करेंगे।
उनका मानना है कि कैंसर विश्व में सबसे गंभीर स्वास्थ्य चुनौतियों में से एक है और इस दिशा में शोध कर वे योगदान देना चाहते हैं। योगेश ने आगे की योजनाओं के बारे में बताया कि पीएचडी के बाद उनका लक्ष्य पोस्ट-डॉक्टरल रिसर्च करने का हैं। भविष्य में अनुसंधान और शिक्षण के क्षेत्र में कार्य करेंगे।