फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Khelo India-Rahgiri organized in Rewari on 19th

खेलो इंडिया-राहगीरी का आयोजन रेवाड़ी में 19 को

Mon, 09 May 2022 12:15 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 09 May 2022 12:15 AM IST
विज्ञापन
Khelo India-Rahgiri organized in Rewari on 19th
रेवाड़ी। आजादी के अमृत महोत्सव शृंखला के तहत खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2021 के चौथे सीजन के लिए रेवाड़ी में 19 मई को खेलो इंडिया-राहगीरी का आयोजन स्टेडियम में होगा। खेलो इंडिया यूथ गेम्स में रेवाड़ी जिले के खिलाड़ियों की उल्लेखनीय भागीदारी होगी। राहगीरी में खेलो इंडिया यूथ गेम्स की मशाल, शुभंकर धाकड़ और जया भी पहुंचेंगे। खेलो इंडिया यूथ गेम्स की मशाल का स्वागत जिले के लोग करेंगे।
विज्ञापन

रेवाड़ी में 19 मई को खेलो इंडिया थीम आधारित मशाल व शुभंकर को राहगीरी के लिए निर्धारित स्थल तक लाया जाएगा। इस इवेंट में जिले के राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रदर्शन कर चुके खिलाड़ी भी भागीदारी करेंगे। राहगीरी के दौरान कुश्ती, कबड्डी व बॉक्सिंग आदि खेलों के लाइव डेमो भी होंगे। साथ ही खेलो इंडिया थीम गीत के साथ राहगीरी में सांस्कृतिक मंच भी सजेगा और उसके बाद मशाल की फ्लैग ऑफ सेरेमनी होगी। मुख्यमंत्री के अतिरिक्त प्रधान सचिव डॉ. अमित कुमार अग्रवाल व खेल एवं युवा कार्यक्रम विभाग हरियाणा के निदेशक पंकज नैन के निर्देशानुसार खेलो इंडिया यूथ गेम्स-2021 को लेकर जिलेवार की जाने वाली तैयारियों के लिए रविवार को ऑनलाइन गूगल मीट का आयोजन हुआ। खेल एवं युवा कार्यक्रम विभाग की कंसल्टेंट पंखुड़ी गुप्ता ने रेवाड़ी सहित राज्य के अन्य जिलों के डीआईपीआरओ व डीएसओ के साथ खेलो इंडिया राहगीरी कार्यक्रम की रूपरेखा पर चर्चा की। रेवाड़ी से डीआईपीआरओ दिनेश कुमार व डीएसओ मदनलाल चर्चा में शामिल हुए।
विज्ञापन

गौरतलब है कि हरियाणा को खेलो इंडिया यूथ गेम्स-2021 की मेजबानी करने का अवसर मिला है। गत दिवस पंचकूला के इंद्रधनुष ऑडिटोरियम में खेलो इंडिया यूथ गेम्स-2021 के चौथे सीजन का शानदार और भव्य आगाज हो चुका है। हरियाणा के मुख्यमंत्री ने इस कार्यक्रम में खेलो इंडिया यूथ गेम्स का शुभंकर (मस्कट), लोगो, जर्सी और थीम गीत भी लांच किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इंसेट
4 से 13 जून तक होंगें यूथ गेम्स
पंखुड़ी गुप्ता ने कहा कि अभी तक खेलो इंडिया यूथ गेम्स के तीन संस्करणों का आयोजन किया गया है और हरियाणा में यह चौथा संस्करण आयोजित होने जा रहा है। खिलाड़ियों का सबसे बड़ा दल हरियाणा में होने वाले इन खेलों में आ रहा है, जो गर्व की बात है। खेलो इंडिया यूथ गेम्स-2021 का आयोजन 4 जून से 13 जून तक हरियाणा सरकार, भारतीय खेल प्राधिकरण (साई) व केंद्रीय युवा मामले एवं खेल मंत्रालय द्वारा संयुक्त रूप से किया जा रहा है। इस आयोजन में 25 तरह के खेल आयोजित होंगे। जिनमें पांच पारंपरिक खेल जैसे गतका, कलारीपयट्टू, थांग-ता, मलखंब और योगासन शामिल हैं। ये खेल पांच स्थानों पंचकूला, अंबाला, शाहाबाद, चंडीगढ़ और दिल्ली में आयोजित होंगे।
---------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed