फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Khelo India Raahgiri is infusing positive energy in youth power : Dr. Banwari Lal

युवा शक्ति में सकारात्मक ऊर्जा का संचार कर रही है खेलो इंडिया राहगीरी : डॉ. बनवारी लाल

Fri, 20 May 2022 12:09 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 20 May 2022 12:09 AM IST
विज्ञापन
Khelo India Raahgiri is infusing positive energy in youth power : Dr. Banwari Lal
आजादी अमृत महोत्सव की शृंखला में खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2021 का कारवां वीरवार को रेवाड़ी पहुंचा। रेवाड़ी सीमा में प्रवेश करने पर प्रशासनिक अधिकारियों व जिला वासियों ने खेलो इंडिया मशाल व धाकड़ ऑन व्हील्स का स्वागत किया।
विज्ञापन

शहर के राव तुलाराम स्टेडियम में खेलो इंडिया राहगीरी का शुभारंभ प्रदेश सरकार में सहकारिता मंत्री डॉ. बनवारी लाल ने किया। उन्होंने राहगीरी में हस्ताक्षर अभियान में भागीदार बनते हुए खेलो इंडिया यूथ गेम्स के प्रतिभागी खिलाड़ियों को बधाई दी और सेल्फी प्वाइंट पर गणमान्य लोगों के साथ सैल्फी ली।
विज्ञापन

खेलो इंडिया राहगीरी बन रही है युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत
सहकारिता मंत्री डॉ. बनवारी लाल ने राहगीरी के मुख्य मंच से कहा कि यह मशाल हमारे युवा खिलाड़ियों में सकारात्मक दृष्टिकोण के साथ खेल भावना से प्रेरित करते हुए प्रदेश का भ्रमण कर रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश भर के युवा वर्ग इस प्रकार आयोजित राहगीरी के माध्यम से आगामी 4 जून से 13 जून तक होने वाले खेलों में भागीदार खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ाने में सहभागी बन रहे हैं। उन्होंने कहा कि युवा शक्ति में सकारात्मक ऊर्जा का संचार कर रही है खेलो इंडिया राहगीरी।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्यमंत्री के नेतृत्व में खेलों का हब बनकर उभरा हरियाणा
सहकारिता मंत्री डॉ. बनवारी लाल ने कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल के नेतृत्व में हरियाणा खेलों का हब बनकर उभरा है, जिसका श्रेय प्रदेश की खेल नीति को जाता है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के खिलाड़ी राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय खेलों में देश व प्रदेश का नाम रोशन करते हुए परचम फहरा रहे हैं। आजादी अमृत महोत्सव के तहत खेलो इंडिया यूथ गेम्स का आयोजन हरियाणा प्रदेश के हर हरियाणवी के लिए गर्व और गौरव का विषय है। सहकारिता मंत्री डॉ. बनवारी लाल ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शानदार प्रस्तुति देने वाले बच्चों के लिए दो लाख रुपये देने की घोषणा की।
सेल्फी प्वाइंट के साथ हस्ताक्षर अभियान में भागीदार बने जिलावासी
सहकारिता मंत्री डा. बनवारी लाल, डीसी अशोक कुमार गर्ग व एडीसी स्वप्रिल रविंद्र पाटिल सहित जिलावासी इस अवसर पर चलाए गए खेलो इंडिया हस्ताक्षर अभियान में सहभागी बने और राहगीरी में जमकर सेल्फी ली। जिलावासी धाकड़, जय-विजय सहित खिलाड़ियों के साथ सेल्फी लेने को उत्साहित नजर आए।
खेलो इंडिया राहगीरी में इन इवेंट ने किया मंत्रमुग्ध
आजादी अमृत महोत्सव के तहत खेलो इंडिया राहगीरी में एरोबिक्स डांस, गुजराती, हरियाणवी नृत्य के साथ हास्य नाटिका, देशभक्ति जैसे अनेक सांस्कृतिक कार्यक्रम को देशभक्ति से ओतप्रोत करते हुए दर्शकों को मंत्रमुग्ध व रोमांचित किया। राहगीरी में रेवाड़ी जिले की उत्कृष्ट खेल प्रतिभाओं में बॉक्सिंग खेल की भीम अवॉर्ड विजेता ज्योत्सना यादव व सुषमा, तलवारबाजी की अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी सुश्री ईशा तथा पैरा ओलंपियन टेकचंद को सम्मानित किया गया तथा सिख समाज का सम्मान किया कि समाज ने बहुत ही बेहतरीन गतका कार्यक्रम कि प्रस्तुति दी और तथा सिख समाज द्वारा संत जगदेव सिंह के सानिध्य में प्रसाद वितरण किया गया।
इस अवसर पर आईएमए रेवाड़ी की ओर से हेल्थ चेकअप कैम्प व आयुष विभाग द्वारा दवा वितरण स्टाल लगाई गई। राहगीरी में मुख्य अतिथि सहकारिता मंत्री डा. बनवारी लाल ने मशाल रथ को जींद के लिए हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
खेलो इंडिया थीम गीत पर जमकर थिरके जिलावासी
खेलो इंडिया राहगीरी में हरियाणवी संस्कृति व खेल स्पर्धा को लोक शैली में कलाकारों द्वारा प्रस्तुति दी गई। विख्यात आर्टिस्ट प्रदीप जैलपुरिया ने राहगीरी में युवाओं को लोक संस्कृति से जुड़े हुए समारोह को यादगार बना दिया। सांस्कृतिक मंच से प्रदीप जैलपुरिया ने राहगीर में रंग जमाते हुए युवाओं को खेल भावना का संदेश दिया। राहगीरी में विभिन्न शिक्षण संस्थानों के विद्यार्थियों ने हरियाणा के मान-सम्मान को दर्शाती खेल संस्कृति को भव्य ढंग से प्रस्तुत किया। राहगीरी में जूडो, वूशु, कत्थक, गतका, तलवारबाजी व फुटबॉल आदि खेलों के लाइव डेमो भी लोगों को दिखाए गए। खेलो इंडिया थीम गीत पर भी जिलावासी जमकर थिरके।

यह रहे मौजूद
इस अवसर पर एडीसी स्वप्रिल रविंद्र पाटिल, एएसपी पूनम दलाल, एसडीएम बावल संजीव कुमार, एसडीएम कोसली होशियार सिंह, डीएसपी जमाल खान, डीएसओ मदनपाल, डीआईपीआरओ दिनेश कुमार, एआईपीआरओ सुरेश गुप्ता व डॉ.अश्विनी शर्मा, कोच मनोज शर्मा सहित खेल विभाग के सभी कोच विभिन्न विभागों के अधिकारी , कर्मचारियों के अतिरिक्त वीर कुमार यादव, श्याम सुंदर संभ्रवाल, सफाई कर्मचारी आयोग के चेयरमैन कृष्ण कुमार, नगरपरिषद की चेयरपर्सन पूनम यादव, रामपाल यादव, वंदना पोपली, आर के जांगड़ा, जयवीर योगी आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed