फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Khejri tree is the identity of South Haryana: Rao Narbir Singh

खेजड़ी वृक्ष दक्षिण हरियाणा की पहचान : राव नरबीर सिंह

Fri, 16 Jan 2026 11:50 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Fri, 16 Jan 2026 11:50 PM IST
विज्ञापन
Khejri tree is the identity of South Haryana: Rao Narbir Singh
डहीना। हरियाणा के वन तथा उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री राव नरबीर सिंह ने शुक्रवार को जिला के गांव सीहा के बाबा रामस्वरूप दास आश्रम में आयोजित खेजड़ी एवं अन्य स्वदेशी वृक्ष बचाओ जन चेतना यात्रा के समापन परपहुंचे। उन्होंने कहा कि खेजड़ी (जाटी) वृक्ष दक्षिण हरियाणा की पहचान और आस्था का प्रतीक है। यह वृक्ष हमारी संस्कृति और परम्परा से भी जुड़ा हुआ है।
विज्ञापन


उन्होंने हरियाणा सरकार खेजड़ी सहित अन्य पुराने और विरासत वृक्षों को हरियाणा प्राण वायु देवता पेंशन योजना में शामिल कर उन्हें पेंशन दिलवाने की दिशा में गंभीरता से कार्य कर रही है। उन्होंने भिवानी जिला के गांव झुंपा से शुरू की गई खेजड़ी एवं अन्य स्वदेशी वृक्ष बचाओ जन चेतना यात्रा जो कि भिवानी, चरखी दादरी, झज्जर, महेन्द्रगढ़ और रेवाड़ी के 175 गांवों से होकर यहां पहुंची है, सराहना करते हुए यात्रा के संयोजक कमल सिंह यादव की प्रशंसा की।
विज्ञापन




मंत्री ने सभी पंचायतों से आग्रह किया कि वे अपने-अपने गांवों में प्लास्टिक की पॉलीथिन पर प्रतिबंध लगाने के लिए पंचायतें आयोजित करें और सामूहिक निर्णय लें। प्लास्टिक पॉलीथिन पर्यावरण, पशुओं और मानव स्वास्थ्य के लिए बेहद नुकसानदायक है। उन्होंने सरपंच सरिता की ओर से गांव के विकास के लिए रखी गई मांगों को पूरा करने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


------

अरावली की सुरक्षा सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता:
वन एवं पर्यावरण मंत्री राव नरबीर सिंह ने कहा कि अरावली दुनिया की सबसे पुरानी पर्वतमालाओं में से एक है और इससे हमारा इतिहास, पर्यावरण और भविष्य गहराई से जुड़ा हुआ है। अरावली भूजल संरक्षण, वर्षा जल संचयन और जलवायु संतुलन में अहम भूमिका निभाती है। उन्होंने स्पष्ट किया कि हरियाणा सरकार ऐसा कोई भी कार्य नहीं होने देगी जिससे अरावली को नुकसान पहुंचे। अरावली की सुरक्षा सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है और इसके संरक्षण के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।





------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed