{"_id":"6193f8ba1d4e4a08703579aa","slug":"keeping-in-view-the-interests-of-the-students-the-date-of-admission-has-been-extended-rewari-news-rtk6300454181","type":"story","status":"publish","title_hn":"विद्यार्थियों के हितों को ध्यान में रखते हुए दाखिले की तिथि बढ़ाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विद्यार्थियों के हितों को ध्यान में रखते हुए दाखिले की तिथि बढ़ाई
विज्ञापन
रेवाड़ी। इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय मीरपुर प्रशासन द्वारा एक बार फिर से विद्यार्थियों के हितों को ध्यान में रखते हुए सत्र 2021-22 के प्रथम वर्ष के लिए विश्वविद्यालय शिक्षण विभागों में चल रहे विभिन्न स्नातक, स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों (बीफॉर्मेसी, बीटेक व एमसीए को छोड़कर) में रिक्त सीटों को 18 नवंबर को प्रतीक्षा सूची में से भरने के लिए निर्धारित की गई हैं।
विभागाध्यक्ष प्रभारी द्वारा कैटेगरी के हिसाब से रिक्त सीटों का विवरण व ओवरऑल वरीयता सूची को विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर अपलोड किया जाएगा। विश्वविद्यालय की ओर से जारी शेड्यूल के अनुसार सुबह 10.30 बजे से 12.30 बजे तक सर्वप्रथम सीट संबंधित वर्ग के आवेदक को प्रदान की जाएगी। यदि सीट रिक्त रहती है तो फिर वह सीट हरियाणा ओपन जनरल कैटेगरी में परिवर्तित हो जाएगी और उसी के हिसाब से भरी जाएगी। यदि हरियाणा ओपन जनरल कैटेगरी से योग्य आवेदक उपलब्ध नही होता है तब सीट ऑल इंडिया ओपन में परिवर्तित हो जाएगी और उसी के हिसाब से भरी जाएगी।
इसी क्रम में विश्वविद्यालय शिक्षण विभागों चल रहें विभिन्न स्नातक, स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों में जो विद्यार्थी वार्षिक फीस 14 अक्तूबर तक जमा नहीं कर सके, वे अब 18 नवंबर तक 25 सौ रुपये विलंब शुल्क के साथ ऑफलाइन माध्यम से संबंधित विभाग द्वारा चालान के माध्यम से पंजाब नेशनल बैंक आईजीयू मीरपुर में जमा करा सकते है।