{"_id":"5e6d1b0b8ebc3ea7e60d0696","slug":"karona-rewari-news-rtk546858110","type":"story","status":"publish","title_hn":"कल से शहर के 13 मेडिकल स्टोरों में मिलेंगे दस रुपये में मास्क, सेनिटाइजर भी सस्ते दाम पर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कल से शहर के 13 मेडिकल स्टोरों में मिलेंगे दस रुपये में मास्क, सेनिटाइजर भी सस्ते दाम पर
विज्ञापन
karona
- फोटो : Bhiwani
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोरोना बीमारी की आड़ में मुनाफाखोरी पर अंकुश लगाने के क्रम में जिले के 13 मेडिकल स्टोरों में सोमवार से दस रुपये में मास्क और एमआरपी से सस्ते मूल्य पर हैंडसैनिटाइजर ग्राहकों को उपलब्ध होंगे। इस कदम से जहां लोगों को सस्ते दामों पर उत्पाद मिल सकेंगे। वहीं, इससे कालाबाजारी करने वाले केमिस्टों पर भी लगाम लग सकेगी।
इस संबंध में शनिवार को शहर के सभी मेडिकल स्टोर संचालकों की बैठक के बाद ये फैसला लिया। ड्रग इंस्पेक्टर अमनदीप चौहान ने बताया कि लगातार निगरानी की जा रही है, कालाबाजारी करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
इन मेडिकल स्टोरों में मिलेंगे मास्क
रेलवे रोड स्थित सक्सेना अस्पताल में विष्णु मेडीकेयर, नागरिक अस्पताल के सामने सोहन मेडिकल हॉल व हरियाणा मेडिकल एजेंसी, रोडवेज बस स्टैंड के सामने कृपाल मेडिकल स्टोर, मोती चौक के पास मेन बाजार में तेत एजेंसी, सेक्टर-3 बालाजी मेडिकल स्टोर, सब्जी मंडी स्थित श्री श्याम मेडिकल स्टोर, मॉडल टाउन में गुप्ता मेडिकल एजेंसी, धारुहेड़ा चुंगी के पास पारस मेडिकल स्टोर, नाईवाली चौक साहिल मेडिकल हॉल व ट्रॉमा सेंटर के सामने मंगलम मेडिकल स्टोर शामिल हैं।
विज्ञापन
कोरोना के नोडल अधिकारी डिप्टी सिविल सर्जन डॉ. विजय प्रकाश ने बताया कि मेडिकल स्टोर संचालक अवैध रूप से मास्क व हैंड सैनिटाइजर स्टॉक न कर सकें, इसके लिए शनिवार को मेडिकल स्टोर पर जाकर स्टॉक चैक किए गए हैं। जिला में अभी तक इस तरह की कोई गड़बड़ी नहीं पाई गई है। यदि कहीं पर भी इस तरह की शिकायत मिलेगी तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी।