फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Kanwali school girls won silver medal in hockey school games

Rewari News: हॉकी स्कूली गेम्स में कंवाली स्कूल की छात्राओं ने जीते रजत पदक

Thu, 28 Nov 2024 11:24 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 28 Nov 2024 11:24 PM IST
विज्ञापन
Kanwali school girls won silver medal in hockey school games
फोटो: 23रेवाड़ी। नेशनल हॉकी स्कूली गेम्स में रजत पदक विजेता छात्राओं को सम्मानित करते सरपंच
डहीना। राजीव गांधी खेल स्टेडियम रोहतक में खेले गए 68वें नेशनल हॉकी स्कूली गेम्स में हरियाणा की टीम ने रजत पदक प्राप्त किया। इसमें रेवाड़ी जिले के गांव कंवाली स्थित वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय की खेल नर्सरी की तीन छात्राओं ने अहम भूमिका निभाई।
विज्ञापन

प्राचार्य अनिल यादव ने बताया कि खेलकर वापस लौटने पर वीरवार को स्कूल में छात्राओं व कोच के सम्मान में एक आयोजन सरपंच की अध्यक्षता में किया गया। जिसमें छात्राओं को ग्राम पंचायत की सरपंच शीलवती यादव, पूर्व प्राचार्य जयसिंह यादव, पूर्व सरपंच अमित यादव, अभय सिंह लंबरदार, डॉक्टर विजयपाल डीपी राकेश, कोच पंकज, रमेश कुमार ने प्राचार्य के साथ विजेता छात्रों ज्योति व रिंकी को फूल माला और मेडल पहनकर सम्मानित किया। हॉकी कोच वीरेंद्र सिंह और महिला कोच मीनू को भी शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। हॉकी को बढ़ावा देने के लिए डॉक्टर विजय सिंह, खुशीराम, पप्पी शर्मा, जुनियर कोच पंकज को भी स्कूल प्रबंधन ने सम्मानित किया। अपने संबोधन में पूर्व प्राचार्य जयसिंह ने छात्राओं को आगे बढ़ाने के लिए और कड़ी मेहनत करने का आह्वान किया।
विज्ञापन

उन्होंने इस दौरान कोच वीरेंद्र सिंह की जमकर तारीफ भी की। प्राचार्य अनिल यादव ने छात्राओं को हर संभव सहायता प्रदान करने का भरोसा दिलाते हुए और बड़े मुकाम हासिल करने का आह्वान किया। दोनों छात्रों को खेल किट स्कूल की तरफ से फ्री उपलब्ध करने की घोषणा की। उन्होंने बताया कि इस बार हमारे स्कूल की टीम ने राज्य स्तर पर 17 रजत पदक प्राप्त किया था और लगातार नई ऊंचाइयों को छूते हुए राष्ट्रीय फलक पर भी हमारी छात्राओं ने सिल्वर मेडल प्राप्त कर द्वितीय स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

गौरतलब है कि स्कूल की छात्रा ज्योति यादव इससे पूर्व जूनियर वुमन हॉकी टीम के लिए भी हजारीबाग में ट्रेनिंग ले चुकी है। इसके साथ ही वासु शर्मा ने फाइल इवेंट में तलवारबाजी में गोल्ड मेडल प्राप्त किया। इस अवसर पर पुरुषोत्तम सिंह प्राध्यापक, मिथिलेश कुमारी, पूजा यादव, सुनीता यादव, दीपिका यादव, किरण कुमारी, विजय सिंह, डीपी सुनील कुमार, राम सिंह यादव, भगवान यादव, राकेश कुमार, दिनेश कुमार, करण सिंह बाबू, विजेंद्र सिंह, ईश्वर सिंह आदि विशेष तौर पर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed