{"_id":"64fa19978320c2f7dd0db454","slug":"kanhoris-team-was-the-winner-in-kabaddi-rewari-news-c-198-1-rew1003-4287-2023-09-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: कबड्डी में कन्होरी की टीम रही विजेता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: कबड्डी में कन्होरी की टीम रही विजेता
Fri, 08 Sep 2023 12:12 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Fri, 08 Sep 2023 12:12 AM IST
विज्ञापन
गांव पुंसिका में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर आयोजित मेले में कबड्डी प्रतियोगिता में दमखम दिखाते खि
राजगढ़। समीपवर्ती गांव पुंसीका में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर वीरवार को विशाल मेला और भंडारे का आयोजन किया गया। इस दौरान मेले में आयोजित महिलाओं एवं पुरुषों समेत बुजुर्गों की विभिन्न खेल स्पर्धाएं वीरवार देर शाम तक जारी रहीं। सरपंच सतपाल ने बताया कि मेले में कबड्डी, कुश्ती, ट्रैक्टर-ट्रॉली दौड़, महिला मटका दौड़, रस्साकशी, लड़कों की 500 मीटर दौड़, लड़कियों के लिए 200 मीटर दौड़ एवं 60 वर्ष से अधिक बुजुर्गों के लिए लंबी कूद प्रतियोगिता आयोजित की गई।
प्रतियोगिता में प्रदेश भर के पहलवानों एवं खिलाड़ियों ने अपना दमखम दिखाया। इस दौरान कबड्डी में प्रथम कन्होरी, ट्रैक्टर-ट्रॉली दौड़ में कुंडल के बलराम, महिला मटका दौड़ में रेवाड़ी की अमिला एवं रस्साकशी में पुंसीका टीम की महिलाओं ने बाजी मारी। हालांकि देर शाम तक अन्य खेल मुकाबलों के परिणाम नहीं आ सके थे। इस मौके पर मंजीत सिंह, वीरेंद्र सिंह, सूबेदार जगदीश चंद, भूपसिंह, पूर्व सरपंच भूपेंद्र , पूर्व सरपंच उदयवीर समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे।