फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   kaar se kuchal kar hatya karane ke maamale mein mukhy aaropee giraphtaar

कार से कुचल कर हत्या करने के मामले में मुख्य आरोपी गिरफ्तार

Thu, 20 Oct 2022 12:42 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 20 Oct 2022 12:42 AM IST
विज्ञापन
kaar se kuchal kar hatya karane ke maamale mein mukhy aaropee giraphtaar
रेवाड़ी। कुंड में घर के बाहर शराब पीने से रोकने पर एक व्यक्ति की कार से टक्कर मारकर हत्या करने व उनके भतीजे को कार की घायल करने के आरोपी को कुंड चौकी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान राजस्थान के जिला अलवर के गांव मांढण निवासी जगदीश उर्फ जग्गी के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी से वारदात में प्रयुक्त कार भी बरामद कर ली है।
विज्ञापन

खोल थाना प्रभारी कृष्ण कुमार ने बताया कि मनेठी निवासी नरेंद्र पाल ने अपनी शिकायत में कहा कि वह और उसके पिता धर्मपाल व ताऊ के बेटे सोनू के साथ खाना खाकर घर से बाहर घूमने के लिए निकले थे। रविवार की रात करीब 10 बजे दुकान के सामने कुंड बैरियर पर घर के पास जगदीश उर्फ जग्गी निवासी मांढण अपने 4 साथियों के साथ मुख्य सड़क पर शराब पी रहे थे और जोर-जोर से गालियां दे रहे थे। जब उनके पिता धर्मपाल ने उनको शराब पीने से रोका तो उन्होंने गाली देनी शुरू कर दी। उनके पिता धर्मपाल ने आरोपियों को डांटा तो जगदीश उर्फ जग्गी गुस्सा गया और उसके पिता के साथ मारपीट शुरू कर दी। इसके बाद नरेंद्र पाल और सोनू ने अपने पिता को उनसे बचाया और पिता धर्मपाल को व सोनू मोटरसाइकिल पर बैठाकर उसकी शिकायत पुलिस चौकी कुंड में करने के लिए जा रहा था। घर से थोड़ी दूर पर एक रेस्टोरेंट के पास पहुंचे ही थे कि जगदीश उर्फ जग्गी और उसके साथियों ने जान से मारने की मंशा से जानबूझकर उनकी मोटरसाइकिल को अपनी कार से टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही उसके पिता रोड पर गिर गये और सोनू साइड में गिर गया। इसके बाद जग्गी ने कार को पीछे करके दोबारा से पिता को टक्कर मार दी और भाग गए। धर्मपाल यादव को परिजन अस्पताल में ले गए, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

कुंड चौकी पुलिस ने नरेंद्रपाल की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ मारपीट व हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी। पुलिस ने मंगलवार की शाम को मामले में एक आरोपी गांव मांढण निवासी जगदीश उर्फ जग्गी को गिरफ्तार कर वारदात में प्रयुक्त कार बरामद कर ली है। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश कर पांच दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------------
वर्जन:
आरोपी के खिलाफ पूर्व में लूट, अपहरण, एनडीपीएस एक्ट सहित 06 मामले दर्ज हैं। मामले में शामिल दूसरे आरोपी की भी पुलिस ने पहचान कर ली है तथा उसको भी जल्दी ही गिरफ्तार किया जाएगा।
- कृष्ण कुमार, थाना प्रभारी, खोल।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed