फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   JJP fulfilled its election promise, increased the respect of women: June

जजपा ने निभाया चुनावी वादा, बढ़ाया महिलाओं का सम्मान : जून

Tue, 01 Aug 2023 12:24 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Tue, 01 Aug 2023 12:24 AM IST
विज्ञापन
JJP fulfilled its election promise, increased the respect of women: June
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रेवाड़ी। उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने महिलाओं को राशन डिपो में 33 फीसदी आरक्षण देने कार्य किया है। जजपा ने चुनावी वादा पूरा करते हुए महिलाओं का सम्मान बढ़ाया है। रेवाड़ी में 100 से ज्यादा राशन डिपो अब महिलाएं चलाएंगी। ये बातें जजपा के जिला प्रवक्ता अमन जून ने सोमवार को पत्रकार वार्ता में कहीं।
उन्होंने कहा कि उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला के पास खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामलों के विभाग का कार्यभार है। इसी के चलते और जजपा के चुनावी वादे को ध्यान में रखते हुए डिप्टी सीएम ने चंडीगढ़ से पोर्टल की शुरूआत कर दी है। इसके साथ ही राशन डिपो में महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत आरक्षण का प्रावधान लागू हो गया है।
विज्ञापन

जून ने कहा कि प्रदेश में पहले से चल रहे राशन डिपो में महिलाओं के बैकलॉग को पूरा करने के लिए नए लाइसेंस आवंटन में प्रावधान किया गया है और नए घोषित 3224 में से 2382 राशन डिपो महिलाओं को दिए जाएंगे। इसके तहत रेवाड़ी जिले में 100 से ज्यादा डिपो पर महिलाओं का अधिकार होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed