फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Jewelry worth eight lakh rupees and 50 thousand cash stolen from the cupboard and box by breaking the lock of the room

कमरे का ताला तोड़कर अलमारी व संदूक से आठ लाख रुपये के गहने और 50 हजार की नकदी चोरी

Thu, 30 Jun 2022 01:03 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 30 Jun 2022 01:03 AM IST
विज्ञापन
Jewelry worth eight lakh rupees and 50 thousand cash stolen from the cupboard and box by breaking the lock of the room
परिवार को कमरों में बंद कर की चोरी
विज्ञापन

अलमारी व संदूक से गहने और 50 हजार की नकदी की चोरी
- गांव चिल्हड़ में दो महीने में दूसरी वारदात, पुलिस के हाथ खाली
संवाद न्यूज एजेंसी
रेवाड़ी। जिले के गांव चिल्हड़ में मंगलवार की रात को चोर एक घर में अंदर सो रहे परिवार के लोगों के कमरों को बाहर से बंद कर दिया और लाखों रुपये के गहने व नकदी चोरी कर फरार हो गए। बुधवार की अलसुबह सुबह जब परिवार के लोग उठे तो चोरी के बारे में पता लगा और पुलिस को सूचना दी गई। गांव चिल्हड़ में पिछले दो माह में चोरी की यह दूसरी बड़ी वारदात सामने आई है। पहले हुई चोरी की वारदात भी अभी तक अनसुलझी है।
गांव चिल्हड़ निवासी रामेश्वर दयाल मंगलवार की रात को परिवार के साथ अंदर कमरे में सो रहे थे। रात करीब दो बजे उनकी नींद खुली तो सब कुछ सही था। इसके बाद वह वापस कमरे में जाकर सो गए। दो बजे के बाद चोर छत के जरिये घर में घुस गए और रामेश्वर दयाल व परिवार के अन्य लोगों के कमरों को बाहर से दुपट्टे से बांध दिया। बुधवार की अलसुबह करीब चार बजे वह उठे तो कमरा बाहर से बंद था। उन्होंने दरवाजे के साथ मौजूद खिड़की से दुपट्टा खोला और कमरे से बाहर आए।
विज्ञापन

चोरी हो चुके थे गहने व नकदी
घर के दूसरे कमरे के दरवाजे पर लगा ताला टूटा हुआ था। अंदर रखी अलमारी व संदूक का सामान भी बिखरा पड़ा था। कमरे से करीब आठ लाख रुपये के कीमत के सोने-चांदी के गहने व 50 हजार रुपये की नकदी गायब थी। चोरी के बाद बदमाश घर के पीछे के दरवाजे पर लगा ताला तोड़कर फरार हो गए। डायल-112 पर सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। सदर थाना पुलिस ने भी मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया और फिगर प्रिंट एक्सपर्ट की मदद से साक्ष्य जुटाने का प्रयास किया। सदर थाना पुलिस ने रामेश्वर दयाल की शिकायत पर मामले की जांच शुरू की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

छह मई की रात को भी हुई थी चोरी
गांव चिल्हड़ में दो माह के दौरान चोरी की यह दूसरी बड़ी वारदात है। इससे पहले छह मई की रात चोर केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की सुरक्षा में तैनात गांव निवासी नरेंद्र यादव व उनके चाचा सेवानिवृत्त इंस्पेक्टर दयानंद के घर से लाखों रुपये के जेवरात व नकदी चोरी कर ले गए थे। सदर थाना पुलिस ने चोरी का मामला दर्ज किया था, लेकिन अभी तक पुलिस चोरों का सुराग नहीं लग पाई है।
----------
फोटो: 11
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed