{"_id":"689e2b3ad869f1ff2f00d759","slug":"janmashtamihouses-and-temples-decorated-with-colourful-lights-preparations-in-full-swing-rewari-news-c-198-1-fth1001-224129-2025-08-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: जन्माष्टमी...रंग-बिरंगी लाइटों से सजे घर-मंदिर, तैयारी जोरों पर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: जन्माष्टमी...रंग-बिरंगी लाइटों से सजे घर-मंदिर, तैयारी जोरों पर
विज्ञापन
फोटो : 6जन्माष्टमी को लेकर सजाया गया मंदिर। संवाद
रेवाड़ी। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिले में तैयारियां जोरों पर हैं। मंदिरों से लेकर घर-घर तक भक्ति और उल्लास का माहौल है।
मंदिरों को रंग-बिरंगी लाइटिंग, झूमर और फूलों से सजाया जा रहा है। साफ-सफाई के विशेष इंतजाम किए जा रहे हैं।
शहर के प्रसिद्ध मंदिरों में श्रीकृष्ण मंदिर मॉडल टाउन, राधा-कृष्ण मंदिर बावल रोड, इस्कॉन मंदिर और बालाजी मंदिर में सजावट की जा रही है।
मंदिर प्रबंधन समितियों की तरफ से विशेष झांकियों, भजन संध्याओं और रात्रिकालीन श्रीकृष्ण जन्मोत्सव की तैयारियां की जा रही हैं। इसके साथ ही जहां मंदिरों में तैयारियां जोरो पर वहीं आमजन भी अपने-अपने घरों में बाल गोपाल की स्थापना के लिए तैयारियों में जुटे हुए हैं।
बच्चों के लिए श्रीकृष्ण और राधा की पोशाकें, मुकुट, बांसुरी, मोरपंख आदि की खरीदारी जोरों पर है। बाजारों में भी जन्माष्टमी को लेकर रौनक देखी जा रही है। मिठाइयों, खिलौनों, पूजा सामग्री और सजावट के सामान की दुकानों पर भीड़ बढ़ रही है। शनिवार को पूरे जिले में जन्माष्टमी धूमधाम से मनाई जाएगी।