फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Jaipur and Rewari teams showed their strength in the cricket match

Rewari News: क्रिकेट मैच में जयुपर और रेवाड़ी की टीम ने दिखाया दम

Sat, 23 Aug 2025 12:18 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 23 Aug 2025 12:18 AM IST
विज्ञापन
Jaipur and Rewari teams showed their strength in the cricket match
रेवाड़ी। अखिल भारतीय भार्गव युवा संघ के तत्वावधान में द्वितीय गिरधारी लाल भार्गव स्मृति टी-10 क्रिकेट प्रतियोगिता देवलावास में हुई। इस दौरान जयपुर और रेवाड़ी की टीम विजेता रही।
विज्ञापन

भाजपा जिला अध्यक्ष वंदना पोपली, जिला कोषाध्यक्ष नवीन पोपली एवं गौरव शर्मा मुख्य अतिथि रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता अखिल भारतीय भार्गव सभा के प्रधान अनिल भार्गव ने की।
विज्ञापन

लखनऊ व जयपुर-2 के बीच खेले गए मैच में जयपुर 2 ने टाॅस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए लखनऊ की टीम ने 10 ओवर में 72 रन बनाए जबकि जयपुर 2 की टीम ने 8.2 ओवर में 76 रन बना कर विजय प्राप्त की। मैन ऑफ द मैच का खिताब जयपुर 2 के कार्तिक को मिला जिन्होंने 38 रन बनाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक अन्य मैच जयपुर-1 व अलवर के बीच खेला गया जयपुर-1 ने टाॅस जीत कर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया। अलवर ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 10 ओवर में 7 विकेट खोकर 76 रन बनाए। इसके विपरीत जयपुर 1 ने 4.4 ओवर में ही 80 रन बनाकर 10 विकेट से जीत दर्ज की। जयपुर-1 के आयुष ने नाबाद 55 रन बनाकर मैन ऑफ दी मैच का खिताब जीता।
रेवाड़ी-2 व दिल्ली के मध्य खेले गए मैच में दिल्ली ने टाॅस जीत कर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया। रेवाड़ी-2 ने बल्लेबाजी करते हुए 10 ओवर में 117 रन का स्कोर बनाया। जवाब में दिल्ली की टीम 10 ओवर में केवल 86 रन ही बना सकी। रेवाड़ी-2 की टीम विजयी घोषित की गई जिसमें रिश्व 32 रन बनाकर मैन ऑफ द मैच बने।
कार्यक्रम में गिरधारीलाल भार्गव की पत्नी मालती भार्गव और मनोज भार्गव (जयपुर) मुख्य प्रायोजक के रूप में मौजूद रहे। साथ ही जयपुर भार्गव महिला सभा की अध्यक्षा मनीषा, रेवाड़ी भार्गव महिला सभा की अध्यक्षा अमीता भार्गव, राजीव भार्गव, विकेश, दिपेश, प्रदीप, विपिन, सुमिता, कविता, ऋतु, सुनीत, समीर, तरुण, योगेश, विजय, संजीव और अर्पणा को नियुक्त किया गया।


प्रतियोगिता में देशभर से आई आठ टीमों ने लिया भाग
अखिल भारतीय भार्गव युवा संघ के अध्यक्ष सौरभ भार्गव, प्रधान सचिव अंकुर, कोषाध्यक्ष आशीष और खेल सचिव कुणाल ने बताया कि प्रतियोगिता में देशभर से आई आठ टीमों जयपुर की दो, रेवाड़ी की दो और दिल्ली, लखनऊ, अलवर और आगरा की एक-एक टीम ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed