{"_id":"61df1d7be68e7953ed7947ae","slug":"jail-bharo-movement-of-anganwadi-workers-just-travel-in-government-bus-rewari-news-rtk6355686196","type":"story","status":"publish","title_hn":"आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का जेल भरो आंदोलन, सरकारी बस में महज यात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का जेल भरो आंदोलन, सरकारी बस में महज यात्रा
विज्ञापन
आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को बस में बैठाती पुलिसकर्मी।
- फोटो : Rewari
रेवाड़ी। शहर के सुभाष पार्क में बुधवार को आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने अपनी यूनियन और संयुक्त किसान मोर्चा के नेताओं के साथ अपने बैनर और पट्टिकाएं लेकर यहां जेल भरो आंदोलन की मुहिम के लिए अपनी हुंकार भरी। इस दौरान उन्हें गिरफ्तार तो किया गया, लेकिन उन्हें निजी मुचकलों के आधार पर छोड़ दिया गया।
तालमेल कमेटी हरियाणा के आह्वान पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता शहर के नेताजी सुभाषचंद्र बोस पार्क पर सुबह से ही इक्टठा होना शुरू हुई और बाद में उन्होंने सचिवालय की ओर से अपना रुख किया। जब वे सरकार के खिलाफ नारेबाजी करती हुईं सचिवालय की ओर कूच किया, तब इनका नेतृत्व आगनबाड़ी कार्यकर्ता सहायिका यूनियन की जिला प्रधान तारादेवी, सचिव कृष्णा व केंद्रीय श्रमिक संगठन ए आई यू टी यू सी हरियाणा के राज्य अध्यक्ष कामरेड राजेंद्र सिंह एडवोकेट कर रहे थे। सचिवालय के मुख्य द्वार पर कुछ वक्त जोरदार नारेबाजी करने के बाद इनके एक प्रतिनिधिमंडल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री मनोहर लाल को संबोधित ज्ञापन पत्र भी जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी को सौंपे।
इसके बाद इनकी सांकेतिक गिरफ्तारी का सिलसिला शुरू हुआ। इस दौरान जिला प्रशासन की ओर से गिरफ्तारी के लिए दो बसों की व्यवस्था की गई थीं। भारी पुलिस बल की मौजूदगी में जिला सचिवालय पहुंचने के बाद प्रदर्शनकारियों को सड़क पर बैठने के वक्त पुलिस ने सांकेतिक रूप से गिरफ्तार कर लिया। इससे बाद बसों में बैठा दिया गया। बाद में इनको सचिवालय से बस में बैठाकर नेताजी सुभाष चंद्र बोस पार्क पर ले जाकर निजी मुचलकों पर छोड़ दिया गया। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की एकता के आगे आज जिला प्रशासन के इंतजाम कमतर नजर आए। जेल भरो आंदोलन की चेतावनी देने के बाद प्रशासन की ओर से इनको जेल भेजने के नाम पर लगाई बसों की संख्या बहुत कम बताई जाती है।
विज्ञापन
आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने कहा कि सरकार के सामने हम झांसी की रानी की तरह एकजुट होकर बड़ी ताकत के रूप में खड़ी रहीं। इस दौरान कामरेड राजेंद्र सिंह ने कहा कि सरकार को आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की एकता को देखकर पसीने आ रहे हैं।
आंगनवाड़ी वर्कर यूनियन की जिला प्रधान तारादेवी ने कहा कि हमने सरकार से कुछ गलत नहीं मांग की है। जायज और छोटी-सी मांग रखी थी, मगर सरकार ने उस पर हमें गुमराह करना शुरू कर दिया। हम चाहते हैं कि जनता के हित में महिलाओं और छोटे बच्चों के सार्वभौमिक विकास को बढ़ावा दें, मगर सरकार हमारे पांव बांधे हुए है। इस प्रदर्शन में किसानों का नेतृत्व किसान नेता समय सिंह, अभय सिंह, रामकुमार निमोठ, विजय कुमार, अशोक मूसेपुर, मास्टर धर्म सिंह, भूपेंद्र राठी, सतपाल, राजबाला यादव, बलराम, हरिसिंह मुलोदिया, पृथ्वी सिंह, सवाचन्द नम्बरदार, रामपाल, करणसिंह, राकेश कुमार, अमृतलाल ने किया।