{"_id":"66cc1a0153bc72ca84047e88","slug":"jai-singh-had-built-a-showroom-in-bhiwadi-two-decades-ago-rewari-news-c-198-1-rew1001-208564-2024-08-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: दो दशक पहले भिवाड़ी में जय सिंह ने बनाया था शोरूम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: दो दशक पहले भिवाड़ी में जय सिंह ने बनाया था शोरूम
Mon, 26 Aug 2024 11:30 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Mon, 26 Aug 2024 11:30 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
रेवाड़ी। शहर के कंकरवाली निवासी जय सिंह (48) ने भाई के साथ मिलकर करीब दो दशक पहले भिवाड़ी में आभूषण का शोरूम लिया था। लूट का विरोध करने के दौरान बदमाशों ने गोली मार कर जय सिंह की हत्या कर दी। व्यापारियों ने आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है।
कंकरवाली निवासी जय सिंह (48) हर रोज भिवाड़ी जाकर शोरूम खोलते और शाम को वापस आते थे। शुक्रवार की शाम ज्वेलरी भरकर भागने की तैयारी कर रहे बदमाशों पर अचानक बाहर से जयसिंह के भाई मधुसूदन ने हमला कर दिया था। इस बीच जयसिंह और स्टॉफ के लोग भी बदमाशों पर टूट पड़े। अचानक हमले से घबराए पांचों बदमाश भागने लगे तो सभी ने उनका पीछा किया। छीना झपटी में ज्वेलरी से भरा एक बैग शोरूम में ही गिर गया, जबकि एक बैग लेकर वो बाहर की ओर भागने लगे। कार में बैठने के दौरान एक बदमाशों ने जयसिंह के सीने और कंधे पर गोली मार दी थी। उनके भाई मधुसूदन के भी सीने पर बदमाशों ने गोली लगी थी। वहीं, गार्ड पर भी फायरिंग की गई। पुलिस के अनुसार कुल 7 राउंड फायरिंग हुई थी। परिवार का रो-रो कर बुरा हाल है। इसे लेकर शनिवार को बाजार भी बंद कर विरोध जारी किया गया था।