फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   It is the responsibility of the administration to conduct the elections fear-free, fair and honest: DC

भयमुक्त, निष्पक्ष व ईमानदारी से चुनाव संपन्न कराना प्रशासन का दायित्व : डीसी

Thu, 10 Nov 2022 11:33 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 10 Nov 2022 11:33 PM IST
विज्ञापन
It is the responsibility of the administration to conduct the elections fear-free, fair and honest: DC
रेवाड़ी। जिले में 12 नवंबर को होने वाले पंचायत के चुनाव के मद्देनजर जिला प्रशासन पूरी तरह से तैयारी हो चुकी है। उक्त जानकारी डीसी अशोक कुमार गर्ग ने दी है। वे वीरवार को जैन पब्लिक स्कूल में पंचायत चुनाव के तहत नियुक्त ड्यूटी मजिस्ट्रेट, सुपरवाइजर व पेट्रोलिंग पार्टी के साथ बैठक कर आवश्यक दिशा-निर्देश दे रहे थे। डीसी ने कहा कि भयमुक्त वातावरण में सुरक्षित ढंग से निष्पक्ष व ईमानदारी के साथ चुनाव प्रक्रिया संपन्न कराना प्रशासन का दायित्व है। इसे टीम वर्क के साथ पूरा किया जाएगा। इस मौके पर एसपी राजेश कुमार भी मौजूद रहे।
विज्ञापन

इस दौरान डीसी ने सभी ड्यूटी मजिस्ट्रेट व सुपरवाइजर को स्पष्ट निर्देश दिए कि जिले के सातों खंडों में बनाए गए मतदान केंद्रों की चहारदीवारी के 100 मीटर दायरे में किसी भी रूप से प्रत्याशी अथवा समर्थक द्वारा कोई प्रचार सामग्री व टेंट नहीं लगने दिया जाए। मतदान दिवस पर सुबह से ही सतर्कता बरतते हुए निगरानी सुनिश्चित करें। ताकि किसी भी रूप से कोई व्यक्ति नियमों की अवहेलना न कर पाए। मतदान केंद्रों पर व्यवस्था को बनाए रखना बेहद जरूरी है, ऐसे में पहले ही उक्त क्षेत्र में लोगों को सचेत कर दें और यदि उक्त दायरे में कोई नियमों की अवहेलना करता है तो संबंधित पर कार्रवाई अमल में तत्परता से लाई जाए।
विज्ञापन

मतदान केंद्र पर पोलिंग एजेंट के पहचान पत्र बनाने के निर्देश सभी को दिए गए हैं। बिना पहचान पत्र के कोई भी पोलिंग एजेंट मतदान केंद्र में नहीं बैठ सकता है। डीसी अशोक कुमार गर्ग ने कहा कि पोलिंग एजेंट के आई कार्ड पर फोटो संबंधित की होनी बेहतद जरूरी है और यदि कोई पोलिंग एजेंट नियमों की अनदेखी करता है तो उसे मतदान केंद्र से बाहर भेजना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि यह भी ड्यूटी मजिस्ट्रेट, सुपरवाइजर व पोलिंग पार्टी ध्यान दे कि पोलिंग एजेंट किसी भी रूप से मतदाता का सहयोगी न बन पाए। केवल परिवार के सदस्य को ही जरूरतमंद मतदाता के लिए सहयोगी के रूप में प्रवेश दिया जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि हरियाणा निर्वाचन आयोग के नियमों की अनदेखी किसी भी रूप से बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में एडीसी स्वप्रिल रविंद्र पाटिल, एएसपी पूनम दलाल दहिया, एएसपी मयंक मिश्रा, पंचायत समिति रेवाड़ी के रिटर्निंग अधिकारी एसडीएम रेवाड़ी होशियार सिंह, पंचायत समिति बावल के रिटर्निंग अधिकारी एसडीएम बावल संजीव कुमार, पंचायत समिति नाहड़ के रिटर्निंग अधिकारी एसडीएम कोसली जयप्रकाश, पंचायत समिति खोल के रिटर्निंग अधिकारी सीटीएम रेवाड़ी देवेंद्र शर्मा, पंचायत समिति धारूहेड़ा के रिटर्निंग अधिकारी डीआरओ रेवाड़ी राकेश कुमार, पंचायत समिति डहीना के रिटर्निंग अधिकारी तहसीलदार रेवाड़ी प्रदीप देशवाल तथा पंचायत समिति जाटूसाना के रिटर्निंग अधिकारी जीएम रोडवेज रेवाड़ी रवीश हुड्डा व डीडीपीओ एचपी बंसल आदि सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

अति संवेदनशील व संवेदनशील मतदान केंद्रों पर है पूरा फोकस : एसपी
बैठक में एसपी राजेश कुमार ने बताया कि अति संवेदनशील व संवेदनशील मतदान केंद्रों पर पुलिस प्रशासन पूरी तरह से मुस्तैद है। भयमुक्त व सुरक्षित मतदान प्रक्रिया को संपन्न कराने में पुलिस बल की पर्याप्त व्यवस्था की गई है और किसी भी असामाजिक व शरारती तत्व को माहौल खराब करने नहीं दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि जिला के सातों खंडों में पर्याप्त पुलिस बल की व्यवस्था की गई है जिसके तहत गलत काम की मंशा करने वालों पर पूरा शिकंजा कसते हुए पुख्ता प्रबंध किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed