फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   It is mandatory to take second dose of corona vaccine: Dr. Chittaranjan

कोरोना टीके की दूसरी डोज लगवाना अनिवार्य : डॉ चितरंजन

Mon, 07 Jun 2021 11:48 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 07 Jun 2021 11:48 PM IST
विज्ञापन
It is mandatory to take second dose of corona vaccine: Dr. Chittaranjan
कोसली। नागरिक अस्पताल कोसली और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नाहड़ में सोमवार को कोरोना से बचाव के लिए 205 नागरिकों को टीके की डोज दी गई। जिनमें 18 से 44 आयु वर्ग के 110 नागरिक शामिल हैं। वहीं नाहड़ सीएचसी के अधीन आने वाले स्वास्थ्य केंद्रों पर 220 नागरिकों के कोरोना टेस्ट किए गए।
विज्ञापन

नागरिक अस्पताल कोसली के एसएमओ डॉ. चितरंजन और नाहड़ सीएचसी एसएमओ डॉ. सुरेंद्र यादव ने संयुक्त रूप से बताया कि कोसली अस्पताल में सोमवार को 45 प्लस के 65 नागरिकों को टीके की डोज दी गई। वहीं नाहड़ सीएचसी के एसएमओ ने बताया कि कोविड प्रभारी डॉ. राजीव लखेरा, डॉ. मोनिका राव के नेतृत्व में सोमवार को नाहड़ सीएचसी में 18 से 44 आयु वर्ग के 110 नागरिकों और 45 से ज्यादा के 30 लोगों का कोरोना से बचाव के लिए टीकाकरण किया गया। उन्होंने बताया कि नाहड़ सीएचसी के तहत आने वाले तीनों स्वास्थ्य केंद्रों पर गुडियानी, बव्वा और नाहड़ में नागरिकों के सैम्पलिंग का कार्य निरंतर जारी है। उन्होंने बताया कि सोमवार को नाहड़ पीएचसी के गांव नेेहरूगढ़ और सादतनगर में डॉ. मंजू लता के नेतृत्व में मनीष कुमार, स्टाफ नर्स नमिता और मंजीत की टीम द्वारा ग्रामीणों के आरटीपीसीआर और रैपिड एंटीजन टेस्ट किए गए। जिनमें नाहड़ सहित गुडियानी, बव्वा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर 220 लोगों ने कोरोना की जांच कराई, जिनमें 190 आरटीपीसीआर और 30 रैपिड एंटीजन सैंपल लिए गए। उन्होंने नागरिकों से अपील की कि वे कोरोना महामारी से घबराएं नहीं, बल्कि लक्षण दिखाई देने पर तुरंत टेस्ट कराएं। उन्होंने कहा कि टीकाकरण अभियान के तहत गांवों में आशा वर्कर, आंगनबाड़ी वर्कर्स द्वारा लोगों को कोरोना से बचाव को लेकर वैक्सीन लगवाने के लिए प्रेरित किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed