फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   It is mandatory to submit the tablet within four days of the completion of the examination.

Rewari News: परीक्षा खत्म होने के चार दिन के अंदर टैबलेट जमा कराना अनिवार्य

Sun, 22 Mar 2026 11:30 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 22 Mar 2026 11:30 PM IST
विज्ञापन
It is mandatory to submit the tablet within four days of the completion of the examination.
रेवाड़ी। जिले के राजकीय विद्यालयों में विद्यार्थियों को वितरित किए गए टैबलेट, चार्जर व अन्य सामान अब वापस लिए जाएंगे। 10वीं कक्षा की परीक्षाएं समाप्त होने के बाद विद्यार्थियों को चार दिनों के भीतर अपने टैबलेट संबंधित स्कूल में जमा कराने होंगे।
विज्ञापन

निर्धारित समय सीमा में टैबलेट जमा न करने पर विद्यार्थियों का परीक्षा परिणाम रोका जा सकता है। वहीं 12वीं कक्षा की परीक्षाएं अभी जारी हैं इसलिए इन कक्षा के विद्यार्थियों को छह अप्रैल तक अपने टैबलेट विद्यालय में जमा कराने के निर्देश दिए गए हैं। ऐसा न करने पर न केवल परिणाम रोका जा सकता है बल्कि स्कूल छोड़ने का प्रमाणपत्र भी जारी नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन

शिक्षा विभाग ने स्कूलों को इस प्रक्रिया की पूरी जिम्मेदारी सौंपी है। स्कूलों को टैबलेट वापसी का विस्तृत रिकॉर्ड रजिस्टर में दर्ज करना होगा जिसमें छात्र का नाम, एसआरएन, आधार नंबर और टैबलेट का ईएमआई नंबर शामिल रहेगा। इसके लिए तैयारियां चल रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed