फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   It is important to remain stress-free during pre-board exams; students should stay away from mobile phones.

Rewari News: प्री-बोर्ड परीक्षा में तनाव मुक्त रहना जरूरी, छात्र मोबाइल से बनाएं दूरी

Wed, 10 Dec 2025 01:12 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Wed, 10 Dec 2025 01:12 AM IST
विज्ञापन
It is important to remain stress-free during pre-board exams; students should stay away from mobile phones.
संयोगिता, (संस्कृत ) प्रवक्ता
रेवाड़ी। 10वीं और 12वीं की प्री-बोर्ड परीक्षाएं 22 जनवरी से शुरू होंगी। परीक्षाओं की तारीख नजदीक आते ही विद्यार्थियों का मानसिक तनाव बढ़ने लगता है। इसका असर सीधे तौर पर उनके प्रदर्शन पर पड़ता है। हालांकि सही रणनीति अपनाकर छात्र इस दबाव से आसानी से बच सकते हैं।
विज्ञापन

शिक्षकों के मुताबिक परीक्षा की तैयारी के दौरान विद्यार्थियों को कुछ दिनों के लिए मोबाइल और इंटरनेट से दूरी बनानी चाहिए ताकि वे अपने अध्ययन पर ध्यान केंद्रित कर सकें। साथ ही पढ़ाई के समय को विषयानुसार विभाजित कर योजनाबद्ध तरीके से तैयारी करना अधिक प्रभावी साबित होता है।
विज्ञापन

परीक्षा के दौरान अभिभावकों को भी बच्चों पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है। शिक्षकों का कहना है कि परीक्षा के दौरान विद्यार्थी तैयारी से लेकर परिणाम तक की चिंता में मानसिक दबाव महसूस करते हैं। ऐसे में अभिभावकों का सहयोग और सही मार्गदर्शन बच्चों का आत्मविश्वास बढ़ाने में अहम भूमिका निभाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्री-बोर्ड परीक्षा से विद्यार्थियों को यह आकलन करने में मदद मिलती है कि वे बोर्ड परीक्षा के लिए कितने तैयार हैं और किन विषयों पर ज्यादा ध्यान देने की आवश्यकता है। इसलिए इन परीक्षाओं को गंभीरता से लेकर बिना तनाव के तैयारी करना बेहतर परिणाम के लिए जरूरी है।

संयोगिता, (संस्कृत ) प्रवक्ता

संयोगिता, (संस्कृत ) प्रवक्ता

संयोगिता, (संस्कृत ) प्रवक्ता

संयोगिता, (संस्कृत ) प्रवक्ता

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed