फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   It is important to know the ancient glory of the country: Dinesh

देश के प्राचीन गौरव को जानना जरूरी : दिनेश

Sun, 15 Dec 2024 11:39 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Sun, 15 Dec 2024 11:39 PM IST
विज्ञापन
It is important to know the ancient glory of the country: Dinesh
फोटो : 03पंजाबी धर्मशाला में आयोजित कार्यक्रम में एक मंच पर आए मुख्यातिथि साथ में आमजन। स्रोत
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


रेवाड़ी। हमारा परिवार संस्था की ओर से उठो जागो लक्ष्य की प्राप्ति तक रुकना मत कार्यक्रम का आयोजन पंजाबी धर्मशाला में किया गया। इसके मुख्य अतिथि भाजपा जिला उपाध्यक्ष अजय पाटोदा, प्रो. सीएल सोनी, सुनीता शास्त्री रहीं।

इस दौरान संस्था के संयोजक दिनेश कपूर ने कहा कि जब यूरोप के निवासी जंगलों में रहते थे, तब भारत अपने चरमोत्कर्ष पर था। पूरी दुनिया में जो उन्नति हम देख रहे हैं, पुरातन काल में हमारे देश में सर्व सुलभ थी। अपने प्राचीन गौरव को जानने की जरूरत है। हिंदू युवा वाहिनी के प्रधान श्याम सुंदर, उपाध्यक्ष अनिल पंडित, सह-संयोजक प्रवीण ठाकुर व प्रधान अरुण गुप्ता ने कहा कि आज आवश्यकता है कि हम भारतवासी पश्चिम के देशों की वैज्ञानिक उपलब्धियों का अनुसरण करें। अपने बच्चों को नए-नए आविष्कारों के बारे में बताएं। बच्चों को संस्कारवान बनाएं। निशा सीकरी, सरोज भारद्वाज, कुमारी आर्य व प्रीति कपूर ने संबोधित किया। उल्लेखनीय सेवाओं के लिए राजेंद्र गेरा, राजेंद्र सिंह यादव, लक्ष्मी नारायण व हिमांशु पिपलानी को सम्मानित किया गया। अतिथियों को स्वामी विवेकानंद, स्वामी दयानंद, शहीदे आजम भगत सिंह, चंद्रशेखर आजाद व भारत माता के चित्र भेंट किए गए। कार्यक्रम में प्रवक्ता देवेंद्र कुमार, कपिल कपूर, पुरुषोत्तम नंदवानी, सोनिया कपूर ने सहयोग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed