{"_id":"68f2a3ff4981fdf18a006f09","slug":"it-is-important-to-have-clear-goals-before-investing-ritu-bala-rewari-news-c-198-1-fth1001-227631-2025-10-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"निवेश से पहले लक्ष्य स्पष्ट करना जरूरी : रितु बाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निवेश से पहले लक्ष्य स्पष्ट करना जरूरी : रितु बाला
Sat, 18 Oct 2025 01:45 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Sat, 18 Oct 2025 01:45 AM IST
विज्ञापन
कोसली। कृष्ण नगर स्थित भगत फूल सिंह महिला विश्वविद्यालय में शुक्रवार को कॉमर्स विभाग की ओर से भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) के स्मार्ट निवेशक जागरूकता कार्यक्रम तहत ऑनलाइन वेबीनार आयोजित किया गया। इसमें स्मार्ट मार्केटिंग ट्रेनर रितु बाला ने कहा कि निवेश से पहले लक्ष्य स्पष्ट करना जरूरी है।
कार्यक्रम का नेतृत्व डॉ. अंजलि यादव और अंजलि पांचाल ने किया। स्मार्ट मार्केटिंग ट्रेनर रितु बाला ने कहा कि किसी भी निवेश से पहले अपने लक्ष्यों को स्पष्ट करना और उनके अनुरूप निवेश योजना बनाना आवश्यक है। निवेश करने से पूर्व जोखिम का आकलन करना और उसे सही तरीके से प्रबंधन करना समझदारी की निशानी है।
उन्होंने ऑनलाइन फ्रॉड से बचने के उपायों पर भी विस्तृत जानकारी दी, जिससे निवेशक सुरक्षित रूप से बाजार में भाग ले सकें। इस अवसर पर रीजनल सेंटर के निदेशक डॉ. यशपाल शर्मा ने मुख्य वक्ता का अभिनंदन किया और कहा कि ऐसे वेबीनार छात्रों और शिक्षकों को वित्तीय साक्षरता की दिशा में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करते हैं। कार्यक्रम के अंत में डॉ. अनिल कुमार ने धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया।