फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   It is difficult for people to survive due to inflation: Chiranjeev

महंगाई से लोगों का गुजारा होना मुश्किल : चिरंजीव

Mon, 16 Sep 2024 03:58 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Mon, 16 Sep 2024 03:58 AM IST
विज्ञापन
It is difficult for people to survive due to inflation: Chiranjeev
फोटो : 13रेवाड़ी। गोकलगढ़ में जनसम्पर्क अभियान के दौरान लोगों से मुलाकात करते कैप्टन अजय सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रेवाड़ी। रेवाड़ी विधानसभा से कांग्रेस प्रत्याशी चिरंजीव राव का रविवार को गोकलगढ़ गांव में बाइक रैली के साथ स्वागत किया गया। कैप्टन अजय सिंह यादव ने कहा कि चाहे जैसी परिस्थिति रही हो, गोकलगढ़ ने हमेशा उनका व चिरंजीव का साथ दिया है। चिरंजीव राव ने कहा कि महंगाई के चलते लोगों का गुजारा होना मुश्किल है।
कैप्टन अजय सिंह ने कहा कि शहर के साथ गांवों में 36 बिरादरी का समर्थन मिल रहा है। उन्होंने कहा कि मौजूदा भाजपा सरकार से किसान, मजदूर, व्यापारी, जवान, युवा, व्यापारी परेशान हैं। 10 साल में नया कार्य करना तो दूर की बात है, मेरे द्वारा किए गए कार्यों की मरम्मत तक कराई जा सकी । भाजपा ने केवल संवैधानिक संस्थाओं का दुरुपयोग किया है।
विज्ञापन


चिरंजीव राव ने कहा कि कांग्रेस की सरकार बनने पर बुढ़ापा पेंशन 6000 रुपये, बिजली की 300 यूनिट फ्री, गैस सिलिंडर 500 रुपये और ओल्ड पेंशन स्कीम लागू की जाएगी। हरियाणा कौशल रोजगार निगम बंद करके 2 लाख पक्की नौकरी दी जाएगी। गरीब परिवारों को 100 गज के प्लॉट व उसमें 2 कमरे बनाकर दिए जाएंगे। बीसी क्रीमीलेयर आय सीमा 6 लाख से बढ़ाकर 10 लाख की जाएगी। चिरंजीव राव ने कहा कि भाजपा ने रेवाड़ी में कोई कार्य नहीं करवाया। पेयजल संकट है। किसानों को फसल का न्यूनतम समर्थन मूल्य नहीं मिल रहा है। बेरोजगारी और महंगाई चरम पर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed