फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Isha was first in speech and Natasha was first in painting competition

Rewari News: भाषण में ईशा और पेंटिंग प्रतियोगिता में नताशा प्रथम

Wed, 17 Sep 2025 12:03 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Wed, 17 Sep 2025 12:03 AM IST
विज्ञापन
Isha was first in speech and Natasha was first in painting competition
फोटो : 21बाबू बालमुकुंद गुप्त स्मृति समारोह में भाग लेते विद्यार्थी साथ में शिक्षक। स्रोत :
रेवाड़ी। बीकानेर स्थित राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में बाबू बालमुकुंद गुप्त स्मृति समारोह का आयोजित किया गया। इस मौके पर भाषण में ईशा और पेंटिंग प्रतियोगिता में नताशा प्रथम रहीं।
विज्ञापन

कार्यक्रम प्रभारी अध्यापक मुकेश कुमार ने बताया कि हिंदी पत्रकारिता के मसीहा बाबू बालमुकुंद गुप्त का जन्म रेवाड़ी जिले के गांव गुड़ियानी में सन् 1865 में हुआ था। साहित्य प्रेम की अलख जगाने वाले बाबू बाल मुकुंद गुप्त हिंदी भाषा को उसका सम्मानित स्थान दिलाने के लिए प्रयासरत रहे।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि राष्ट्रीयता के अग्रदूत बाबू ने अंग्रेजी शासनकाल में लेखनी के माध्यम से न केवल आजादी और नवजागरण की अलख जगाई बल्कि पत्रकारिता व लेखन के क्षेत्र में प्रासंगिक कार्य किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस अवसर पर हिंदी अध्यापिका मंजूलता के नेतृत्व में विद्यालय स्तर पर भाषण, निबंध लेखन तथा पेंटिंग प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। निबंध लेखन प्रतियोगिता में विनीता ने प्रथम, भूमिका ने द्वितीय तथा माही ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

भाषण प्रतियोगिता में ईशा प्रथम, साक्षी द्वितीय तथा अंजली तृतीय स्थान पर रही। पेंटिंग प्रतियोगिता में नताशा प्रथम, संजना द्वितीय तथा विनय तथा नेहा तृतीय स्थान पर रहीं। अध्यापक रविंद्र कुमार सैनी, हरिता शर्मा, प्रिया देवी ने विजेताओं को शुभकामनाएं देते हुए उत्साहवर्धन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed