{"_id":"6931d20b41ef94f2c306ea60","slug":"invoice-of-rs-146-lakh-of-9-private-buses-operating-without-permits-rewari-news-c-198-1-rew1001-229920-2025-12-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: बिना परमिट चल रही 9 निजी बसों का 1.46 लाख रुपये का चालान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: बिना परमिट चल रही 9 निजी बसों का 1.46 लाख रुपये का चालान
विज्ञापन
रेवाड़ी। क्षेत्रीय परिवहन प्राधिकरण ने दिल्ली-जयपुर नेशनल हाईवे-48 पर बिना परमिट चल रही बसों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 9 निजी बसों का 1 लाख 46 हजार रुपये का चालान किया गया है। यह कार्रवाई बावल क्षेत्र में विशेष चेकिंग अभियान के दौरान की गई।
पकड़ी गई ये बसें टूरिस्ट परमिट पर संचालित हो रही थीं जबकि इन्हें हरियाणा में नियमित यात्री ढुलाई के लिए आवश्यक संचालन परमिट नहीं था। इससे न केवल परिवहन नियमों का उल्लंघन हो रहा था बल्कि टैक्स चोरी के कारण सरकार को करोड़ों रुपये का नुकसान भी हो रहा था। ये बसें दिल्ली से जयपुर के बीच यात्रियों को ले जाती थीं लेकिन कानून का पालन नहीं कर रही थीं।
हाईवे पर की गई इस कार्रवाई के दौरान यात्रियों में भी हलचल रही। अवैध बस संचालन पिछले कई वर्षों से दिल्ली-जयपुर हाईवे पर गंभीर समस्या रही है। केवल बसें ही नहीं, बल्कि कई निजी कारों का भी सवारी ढोने में गलत तरीके से उपयोग किया जा रहा है जिससे दुर्घटना और सुरक्षा संबंधी खतरे बढ़ जाते हैं।