फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Internet and WiFi have been down at Murthal University for two years, and books have not been purchased for two and a half years.

Rewari News: मुरथल विवि में दो साल से इंटरनेट व वाईफाई ठप, ढाई साल ने नहीं खरीदी किताबें

Sat, 07 Feb 2026 12:18 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 07 Feb 2026 12:18 AM IST
विज्ञापन
Internet and WiFi have been down at Murthal University for two years, and books have not been purchased for two and a half years.
फोटो : सोनीपत के मुरथल विश्वविद्यालय में प्रदर्शन करते छात्र,​शिक्षण व गैर ​शिक्षक कर्मचारी। सं
सोनीपत। दीनबंधु छोटूराम विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, मुरथल में बुनियादी सुविधाओं की कमी और प्रशासनिक अनदेखी का आरोप लगाकर शुक्रवार को छात्रों, शिक्षण व गैर शिक्षक कर्मचारियों ने जुलूस निकाला। इस दौरान विवि प्रशासन की कार्यप्रणाली के खिलाफ नारेबाजी की।
विज्ञापन


नॉन-टीचिंग यूनियन के प्रधान सुरेश पुट्ठी ने आरोप लगाते हुए कहा कि विश्वविद्यालय में दो वर्ष से छात्रों के लिए न इंटरनेट है और न ही वाईफाई की सुविधा।
जब भी छात्र इस मुद्दे को लेकर कुलपति से मिलने जाते हैं तो उन्हें यह कहकर टाल दिया जाता है कि कोई स्विच खराब है और खरीद प्रक्रिया चल रही है। हैरानी की बात यह है कि छात्रों की बुनियादी जरूरतें पूरी नहीं की जा रहीं, जबकि कुलपति के लिए एयर प्योरीफायर जैसी सुविधाएं तुरंत खरीदी जाती हैं।
विज्ञापन

आरोप है कि ढाई वर्ष से विश्वविद्यालय में एक भी नई किताब नहीं खरीदी गई जबकि छात्रों से छात्र कल्याण फंड के नाम पर शुल्क लिया जा रहा है। छात्रों के लिए एंबुलेंस सुविधा भी दो वर्ष से उपलब्ध है। उन्होंने 50 करोड़ रुपये की एफडी में घोटाले का आरोप लगाते हुए प्रदेश सरकार से उच्च स्तरीय जांच की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुरेश पुट्ठी ने बताया कि ढाई वर्ष से न तो किसी कर्मचारी की पदोन्नति हुई है और न ही पदोन्नत कर्मचारियों की पे-फिक्सेशन की गई। कुछ कच्चे कर्मचारियों का वेतन चार माह से रुका हुआ है।
-----
वर्जन
इंटरनेट और वाईफाई से जुड़ी तकनीकी समस्या को जल्द दूर किया जाएगा। -प्रो. श्रीप्रकाश सिंह, कुलपति, मुरथल विश्वविद्यालय
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article