फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   International Yoga Day will be celebrated as Green Yoga

Rewari News: हरित योग के रूप में मनाया जाएगा अंतरराष्ट्रीय योग दिवस

Wed, 27 May 2026 11:43 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Wed, 27 May 2026 11:43 PM IST
विज्ञापन
International Yoga Day will be celebrated as Green Yoga
रेवाड़ी। जिले में 21 जून को 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन किया जाएगा। इस बार योग दिवस को हरित योग थीम के साथ मनाया जाएगा। बुधवार को एसडीएम सुरेश कुमार की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में तैयारियों को लेकर चर्चा की गई।
विज्ञापन

बताया कि 2 जून को खेल विभाग, शिक्षा विभाग और हरियाणा योगासन खेल एसोसिएशन के सहयोग से ब्लॉक स्तर पर योगासन प्रतियोगिताओं का आयोजन होगा। वहीं 8 जून से 10 जून तक योग जागरूकता यात्राएं निकाली जाएंगी जो जिले के गांव-गांव जाकर लोगों को योग के प्रति जागरूक करेंगी।
विज्ञापन

एसडीएम ने बताया कि 11 जून से 13 जून तक विशेष प्रशिक्षण शिविर लगाए जाएंगे जिनमें प्रशासनिक अधिकारी, पुलिस कर्मी, पंचायत प्रतिनिधि, एनसीसी कैडेट, स्काउट-गाइड और नेहरू युवा केंद्र के स्वयंसेवकों को योग प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसके अलावा 15 जून को जिला स्तरीय योग संगोष्ठी आयोजित होगी जिसमें विभिन्न शिक्षण संस्थानों और सामाजिक संगठनों की भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि 16 जून से 18 जून तक जिला स्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित होंगे जबकि 19 जून को योग संगोष्ठी और सेमिनार किए जाएंगे। 20 जून को मुख्य कार्यक्रम से पहले फुल रिहर्सल होगी ताकि आयोजन संपन्न कराया जा सके।

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का मुख्य कार्यक्रम 21 जून को सुबह 7 बजे से 8 बजे तक आयोजित होगा। इस दौरान जिला और ब्लॉक स्तर पर सामूहिक योगाभ्यास कराया जाएगा, जिसमें विभिन्न विभागों, संस्थानों और आम नागरिकों की भागीदारी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed