{"_id":"67b0e2707bbc9dd77c08cdb7","slug":"international-conference-on-innovative-statistics-and-scientific-computing-from-march-5-rewari-news-c-198-1-rew1001-215319-2025-02-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: नवाचार सांख्यिकी एवं वैज्ञानिक कंप्यूटिंग विषय पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन 5 मार्च से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: नवाचार सांख्यिकी एवं वैज्ञानिक कंप्यूटिंग विषय पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन 5 मार्च से
Sun, 16 Feb 2025 12:22 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Sun, 16 Feb 2025 12:22 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
रेवाड़ी। मीरपुर स्थित इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय में 5-6 मार्च को गणित में हालिया रुझान, नवाचार सांख्यिकी और वैज्ञानिक कंप्यूटिंग विषय पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन आयोजित किया जाएगा।
प्रोफेसर मंजू परुथी ने बताया कि विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर जयप्रकाश यादव एवं कुलसचिव प्रोफेसर दिलबाग सिंह के नेतृत्व में कार्यक्रम होगा। इसका उद्देश्य गणित, सांख्यिकी में हालिया रुझानों और नवाचारों पर ध्यान केंद्रित करना है और वैज्ञानिक कंप्यूटिंग और जीवन के विभिन्न क्षेत्रों में उनके अनुप्रयोग के साथ युवाओं को एक साथ लाने के लिए एक साझा मंच प्रदान करना है। यह सम्मेलन शोधकर्ताओं, शिक्षाविदों, अभ्यासकर्ताओं और कॉर्पोरेट कर्मियों के अकादमिक ज्ञान को बढ़ाने में सहायक सिद्ध होगा। इसके अतिरिक्त संगोष्ठी, समसामयिक रुचि एवं विषय-वस्तु के आधार पर सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि सम्मेलन में छात्रों व शोध विद्वानों, शिक्षाविदों से मूल और अप्रकाशित शोध पत्र आमंत्रित किए गए हैं। उद्योग विशेषज्ञ विशिष्ट क्षेत्रों में अपनी प्रेजेंटेशन प्रस्तुत करेंगे। इस अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन के समन्वयक डॉ. महावीर बड़क ने बताया कि इस सम्मेलन में भाग लेने के इच्छुक प्रतिभागी 28 फरवरी 2025 तक अपने शोध कार्य का सारांश पंजीकरण के साथ भेज सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए सभी दिशा-निर्देश विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर उपलब्ध किए गए हैं।