फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Intermittent drizzle throughout the day, relief from heat

दिनभर रुक-रुककर होती रही बूंदाबांदी, गर्मी से मिली राहत

Tue, 18 May 2021 10:49 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 18 May 2021 10:49 PM IST
विज्ञापन
Intermittent drizzle throughout the day, relief from heat
रेवाड़ी। पिछले करीब एक पखवाड़े से मौसम में उतार-चढ़ाव जारी है। कभी तेज धूप तो कभी बारिश। हालांकि करीब एक सप्ताह पूर्व हुई बारिश से तेज धूप व उमस से लोगों को राहत मिली थी। लेकिन पिछले तीन दिन से तापमान में फिर बढ़ोतरी हो रही थी। इसके बीच मंगलवार को दिनभर बूंदाबांदी का दौर जारी रहा।
विज्ञापन

सुबह से शुरू हुई बारिश दिनभर रुक-रुक कर होती रही। इससे लोगों को परेशानी हुई। दिनभर मौसम खुशगवार बना रहा और ठंडी हवा चलने से लोगों को गर्मी से राहत मिल सकी। वहीं अधिकतम तापमान में 10 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई, जबकि न्यूनतम तापमान में एक डिग्री की बढ़ोतरी हुई। मंगलवार को अधिकतम तापमान 28.5 तो न्यूनतम 26 रहा।
विज्ञापन

बता दें कि मंगलवार सुबह करीब 5 बजे से ही बूंदाबांदी शुरू हो गई थी। दिनभर काले बादलों के बीच सूरज की लुकाछिपी का खेल चलता रहा। इसके बाद रुक-रुककर कभी तेज तो कभी हल्की बूंदाबांदी होती रही। वहीं, कई इलाकों में बादल तो छाए रहे, लेकिन बादल नहीं बरसे। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि आगामी दो दिनों तक आसमान में बादल छाए रहेंगे और बारिश होने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सावधानी नहीं बरती तो आ सकते हैं वायरल की चपेट में
पिछले कई दिनों से हो बूंदाबांदी व बारिश लोगों के स्वास्थ्य के लिए गंभीर बन सकती है। हालांकि फसलों की बुआई के लिए लाभदायक है, लेकिन बूंदाबांदी वायरल को बढ़ावा दे सकती है। ऐसे में चिकित्सकों द्वारा पूरी तरह से सावधानी बरतने के साथ ही गर्म पानी पीने की सलाह दे रहे हैं।
पिछले एक सप्ताह का तापमान
-13 मई को अधिकतम 35.5 डिग्री, न्यनूतम 22.5
-14 मई को अधिकतम 39.5 डिग्री, न्यूनतम 21.6
-15 मई को अधिकतम 38.5 डिग्री, न्यूनतम 22.5 डिग्री
-16 मई को अधिकतम 40 डिग्री, न्यूनतम 21 डिग्री
-17 मई को अधिकतम 38 डिग्री, न्यूनतम 25 डिग्री
-18 मई को अधिकतम 28.5 डिग्री, न्यूनतम 26 डिग्री
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed