Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Insurance company ordered to pay Rs 4.55 lakh compensation to the injured in a road accident

Rewari News: बीमा कंपनी को सड़क हादसे में घायल को 4.55 लाख मुआवजा देने के आदेश

Sun, 07 Sep 2025 11:28 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 07 Sep 2025 11:28 PM IST
विज्ञापन
Insurance company ordered to pay Rs 4.55 lakh compensation to the injured in a road accident
रेवाड़ी। मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण के जज नरेंद्र पाल ने एक महत्वपूर्ण आदेश पारित करते हुए सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हुए युवक को मुआवजा देने का निर्देश दिया है। साथ ही न्यायाधिकरण ने बीमा कंपनी को आदेश दिया कि वह पीड़ित को 4,55,995 ब्याज सहित अदा करें।
विज्ञापन

मामला संजय शाह बनाम चेतन शर्मा व अन्य का है। संजय शाह (32) मूल निवासी गांव सुंदरोज (रेवाड़ी) वर्तमान में दिल्ली के नज़फगढ़ में रहते हैं। 10 दिसम्बर 2022 की शाम को वे अपने साथी रोहित के साथ मोटरसाइकिल से रिश्तेदारों से मिलने जा रहे थे। जैसे ही उनकी बाइक सोनीपत के कामासपुर ब्रिज सेवा मार्ग पर पहुंची, सामने से तेज रफ्तार रिट्ज कार ने टक्कर मार दी। यह कार चेतन शर्मा चला रहा था, जो गांव नाथूपुर (सोनीपत) का निवासी है।
विज्ञापन

टक्कर इतनी जोरदार थी कि संजय शाह और रोहित दोनों सड़क पर गिर पड़े। रोहित को मामूली चोटें आईं, लेकिन संजय गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों ने उन्हें तुरंत सोनीपत में भर्ती कराया, जहां वे 10 से 16 दिसम्बर तक उपचाराधीन रहे। इसके बाद उन्हें दिल्ली रेफर किया गया, जहां वे 16 से 24 दिसम्बर तक भर्ती रहे। इलाज पर कुल 4.30 लाख से अधिक का खर्च आया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

दोनों पक्षों की दलीलें सुनने और गवाहों की गवाही पर विचार करने के बाद न्यायाधिकरण ने स्पष्ट किया कि दुर्घटना वहीं, न्यायाधिकरण ने चिकित्सा खर्च, दर्द और कष्ट, विशेष आहार एवं आय की हानि को ध्यान में रखते हुए मुआवजा तय किया। यह राशि 7.5% वार्षिक ब्याज सहित दी जाएगी। आदेश में कहा गया कि बीमा कंपनी पहले यह रकम अदा करेगी और बाद में यदि चाहे तो वाहन मालिक से वसूल सकती है।



कंपनी ने दी ये दलीलें
पीड़ित संजय शाह ने न्यायाधिकरण में दावा दायर कर 20 लाख मुआवजे की मांग की थी। उन्होंने बताया कि वह आईजीआई एयरपोर्ट, दिल्ली में स्पेशलिस्ट फॉगिंग व्हीकल ड्राइवर के पद पर कार्यरत थे और हादसे के कारण उनकी आजीविका प्रभावित हुई। वहीं, बीमा कंपनी ने अदालत में दलील दी कि मेडिकल रिकॉर्ड में शुरुआत में बाइक से गिरना लिखा गया था, इसलिए यह मामला संदिग्ध है। साथ ही उन्होंने दावा राशि को अत्यधिक बताया। कार चालक की लापरवाही से हुई थी। अधिकरण ने कहा कि मेडिकल रिकॉर्ड में भले ही बाइक से गिरने का उल्लेख है, लेकिन यह गिरना उसी दुर्घटना का परिणाम था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed