{"_id":"696e7288cfae370ef006bc0d","slug":"instructions-to-send-the-panchayat-measurement-report-in-village-bolni-rewari-news-c-198-1-rew1001-232323-2026-01-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: गांव बोलनी में पंचायत की पैमाइश की रिपोर्ट भेजने के निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: गांव बोलनी में पंचायत की पैमाइश की रिपोर्ट भेजने के निर्देश
Mon, 19 Jan 2026 11:36 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Mon, 19 Jan 2026 11:36 PM IST
विज्ञापन
समाधान शिविर में आमजन की शिकायतें सुनते एडीसी राहुल मोदी व भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ .वंदना पोपली। स्
रेवाड़ी। एडीसी राहुल मोदी ने सोमवार को लघु सचिवालय स्थित सभागार में आयोजित समाधान शिविर में आमजन की समस्याओं की सुनवाई की। इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ. वंदना पोपली ने मौजूद रहकर आमजन की शिकायतें सुनते हुए उनका समाधान करवाया।
शिविर में नंदरामपुर बास की एक बस्ती की कच्ची गली को पक्का करवाने की शिकायत पर एडीसी ने डीडीपीओ को निर्देश दिए कि उचित कार्रवाई करते हुए गली को पक्का करवाया जाए। एडीसी ने गांव बोलनी में पंचायत द्वारा करवाई गई पैमाइश की रिपोर्ट उपलब्ध करवाने के लिए डीआरओ को निर्देश दिए।
इसके अलावा पेंशन, परिवार पहचान पत्र, बिजली, प्रॉपर्टी आईडी और पुलिस संबंधित शिकायतों पर भी संबंधित विभागों के अधिकारियों को प्राथमिकता से निवारण करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
गांव जाटूसाना के कृष्ण कुमार की पेंशन बनाने के संबंध में तुरंत कार्रवाई करते हुए मौके पर ही कृष्ण कुमार की पेंशन बनवाई गई जिसके लिए कृष्ण कुमार ने जिला प्रशासन की कार्यशैली पर आभार जताया।
भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ. वंदना पोपली ने कहा कि सोमवार और वीरवार को जिला व उपमंडल स्तर पर सुबह 10 से दोपहर 12 बजे तक आयोजित किए जा रहे समाधान शिविर काफी कारगर सिद्ध हो रहे हैं।
इस अवसर पर एसडीएम रेवाड़ी सुरेश कुमार व नगराधीश जितेंद्र कुमार सहित अन्य विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।