{"_id":"67c74a006c995ff2830c52c4","slug":"instructions-to-remove-illegal-encroachment-in-village-jaliyawas-rewari-news-c-198-1-rew1001-216039-2025-03-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: गांव जलियावास में अवैध कब्जा हटाने का निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: गांव जलियावास में अवैध कब्जा हटाने का निर्देश
Wed, 05 Mar 2025 12:14 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Wed, 05 Mar 2025 12:14 AM IST
विज्ञापन
फोटो: 07रेवाड़ी। लघु सचिवालय सभागार में आयोजित समाधान शिविर में लोगों की समस्याओं का समाधान
संवाद न्यूज एजेंसी
रेवाड़ी। लघु सचिवालय सभागार में आयोजित समाधान शिविर में जिला उपायुक्त अभिषेक मीणा ने लोगों की समस्याएं सुनीं और संबंधित अधिकारियों को कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने गांव जलियावास में अवैध कब्जा हटाने और सेक्टर 1 में सीवर समस्या का समाधान करने का निर्देश दिया।
जिला समाज कल्याण विभाग की ओर से महिपाल निवासी भटसाना, रामकंवर निवासी भाकली की वृद्धावस्था सम्मान भत्ता पेंशन बनाने की कार्यवाही की गई। समाधान शिविर में अवैध कब्जा, वृद्धावस्था सम्मान भत्ता, दिव्यांग पेंशन, प्रॉपर्टी आईडी आदि से संबंधित समस्याएं रखी गईं। अधिकांश का मौके पर ही निदान कर दिया गया और शेष पर नियमानुसार कार्रवाई करने के निर्देश संबंधित अधिकारी को दिए गए। उपायुक्त ने कहा कि आमजन की समस्याओं का समय पर समाधान करने में समाधान शिविर सरकार की एक अच्छी पहल साबित हो रहें हैं। जिला मुख्यालय व कोसली तथा बावल उपमंडल में प्रतिदिन कार्य दिवस पर सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक लगने वाले समाधान शिविर में लोगों की शिकायतों का समाधान सुनिश्चित करते हुए राहत पहुंचाई जा रही है। इस दौरान एडीसी अनुपमा अंजलि, सीटीएम प्रीति रावत, डीडीपीओ नरेंद्र सारवान सहित संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।