फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Instructions given to improve the condition of roads

Rewari News: सड़कों की दशा सुधारने के दिए निर्देश

Fri, 09 Jan 2026 11:48 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Fri, 09 Jan 2026 11:48 PM IST
विज्ञापन
Instructions given to improve the condition of roads
रेवाड़ी। डीसी अभिषेक मीणा ने शुक्रवार को लघु सचिवालय सभागार में सड़क सुरक्षा समिति की समीक्षा बैठक ली। इसमें डीसी ने सर्दी के मौसम के मद्देनजर संबंधित अधिकारियों को जिला की सभी सड़कों पर सफेद पट्टी, मार्किंग व रिफ्लेक्टर आदि सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

केंद्र सरकार की ओर से 31 जनवरी तक मनाए जा रहे सड़क सुरक्षा माह के तहत जिला में वाहन चालकों को सड़क नियमों के बारे में जागरूक करने के लिए विभिन्न गतिविधियां आयोजित करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

डीसी अभिषेक मीणा ने कहा कि सर्दी के मौसम में कोहरे व धुंध को देखते हुए वाहन चालकों की सुविधा के लिए सड़कों की पूरी मॉनिटरिंग सुनिश्चित करे, ताकि धुंध के समय वाहन चालकों को परेशानी न हो। उन्होंने सड़कों पर लाइट को सुचारू रूप से चलाने के भी निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जिला के सभी रोड से अवैध कटों को पूर्णत बंद रखा जाए तथा क्षतिग्रस्त सड़कों की तुरंत प्रभाव से मरम्मत करवाना सुनिश्चित करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीसी अभिषेक मीणा वाहन चालकों से अपील करते हुए कहा कि सर्दी के मौसम में घने कोहरे के दौरान वाहन सीमित गति में, निर्धारित लेन में रहकर और यातायात नियमों का पालन करते हुए वाहन चलाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed