फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Instructions given to drain out the water accumulated under Bhadawas bridge

Rewari News: भाड़ावास पुल के नीचे भरे पानी की निकासी कराने के दिए निर्देश

Tue, 12 Aug 2025 12:30 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Tue, 12 Aug 2025 12:30 AM IST
विज्ञापन
Instructions given to drain out the water accumulated under Bhadawas bridge
फोटो : 5शिविर में नागरिकों की शिकायत सुनते अधिकारीगण। स्रोत : डीपीआरओ - फोटो : संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रेवाड़ी। लघु सचिवालय सभागार में सोमवार को आयोजित समाधान शिविर में जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी प्रदीप कुमार ने एसडीएम रेवाड़ी सुरेश कुमार, सीटीएम जितेंद्र कुमार समेत अन्य अधिकारियों के साथ नागरिकों की शिकायतें सुनीं। उन्होंने भाड़ावास पुल के नीचे भरे पानी की निकासी कराने का निर्देश दिया।
प्रदीप कुमार ने नैचाना गांव में जलनिकासी के लिए सड़क के दोनों नाला बनवाने के निर्देश संबंधित अधिकारी को दिया। भठेड़ा गांव में स्कूल की दीवार बनवाने के बाद मजदूरी न मिलने की शिकायत पर जिला शिक्षा अधिकारी को जांच कर मजदूरी दिलवाने के निर्देश दिया।
विज्ञापन

समाधान शिविर में शहर निवासी राजेंद्र की बुढ़ापा पेंशन नहीं बनने पर मौके पर बुढ़ापा पेंशन बनाई गई। सीईओ ने कहा कि एक छत के नीचे नागरिकों की शिकायतें दूर करने के लिए समाधान शिविर आयोजित किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने अधिकारियों से कहा कि समाधान शिविर में आई शिकायतों का तत्परता से समाधान सुनिश्चित करें। समाधान शिविर में परिवार पहचान पत्र में नाम दर्ज कराने, पेंशन, जमीनी विवाद, अवैध कब्जे, बिजली, पानी, रास्ते पक्का करवाने जैसी शिकायतें सामने आई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed