{"_id":"6a3be5cb639989f3380b6607","slug":"instructions-for-heads-of-departments-and-staff-to-remain-in-the-office-rewari-news-c-198-1-rew1001-240797-2026-06-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: विभागाध्यक्षों और कर्मचारियों को कार्यालय में रहने के निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: विभागाध्यक्षों और कर्मचारियों को कार्यालय में रहने के निर्देश
Wed, 24 Jun 2026 07:42 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Wed, 24 Jun 2026 07:42 PM IST
विज्ञापन
औचक निरीक्षण करते एसडीएम विजय कुमार यादव। स्रोत : प्रशासन
संवाद न्यूज एजेंसी
कोसली। एसडीएम विजय कुमार यादव ने विभागाध्यक्षों और कर्मचारियों को कार्यालय समय सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक उपस्थित रहने के निर्देश दिए हैं। स्पष्ट किया कि कोई भी अधिकारी या कर्मचारी फील्ड में जाने से पहले मूवमेंट रजिस्टर में प्रविष्टि दर्ज करेगा। संबंधित उच्चाधिकारी से अनुमति लेना अनिवार्य होगा।
एसडीएम ने जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग कार्यालय का निरीक्षण भी किया। निरीक्षण में शिकायत रजिस्टर निर्धारित स्थान के बजाय प्रथम तल पर मिला। एसडीएम ने रजिस्टर अपने कब्जे में लेकर उसमें दर्ज 50 शिकायतों की समीक्षा करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि शिकायतकर्ताओं से फोन पर संपर्क कर यह सुनिश्चित किया जाएगा कि उनकी समस्याओं का समाधान हुआ है या नहीं।
एसडीएम ने कहा कि आम नागरिकों की शिकायत रहती है कि उन्हें पटवारी कार्यालय में नहीं मिलते। इसे देखते हुए सभी पटवारियों और ग्राम सचिवों को सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक अपने कार्यालय में उपस्थित रहने के निर्देश दिए गए हैं। पटवारी क्षेत्र में जाने से पहले कानूनगो तथा कानूनगो को नायब तहसीलदार से अनुमति लेनी होगी।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि सभी कार्यालयों में ऑनलाइन फाइल मॉनिटरिंग के लिए सीएफएमएस सिस्टम लागू किया गया है, जिससे फाइलों के लंबित रहने की अवधि पर नजर रखी जा सकेगी। साथ ही कंप्यूटर ऑपरेटरों की बायोमीट्रिक उपस्थिति सोमवार से शुरू की जाएगी और वेतन को इससे जोड़ा जाएगा।
इस दौरान