{"_id":"607f13868ebc3e5918522c96","slug":"instead-of-shaking-hands-greet-with-folded-hands-rewari-news-rtk6053182185","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथ मिलाने की बजाय, हाथ जोड़कर अभिवादन करें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथ मिलाने की बजाय, हाथ जोड़कर अभिवादन करें
विज्ञापन
कोरोना संक्रमण को रोकने के उपायों बारे में समीक्षा बैठक करते एडीसी राहुल हुड्डा।
- फोटो : Rewari
रेवाड़ी। एडीसी राहुल हुडा ने मंगलवार को जिला सचिवालय सभागार में कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों की रोकथाम व बचाव के उपायों को लेकर स्वास्थ्य विभाग व संबंधित विभागों के अधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने इससे बचाव व रोकथाम को लेकर विभिन्न विभागों द्वारा किए जा रहे उपायों की समीक्षा की।
उन्होंने संबंधित विभागीय अधिकारियों से कहा कि स्वास्थ्य विभाग द्वारा कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए अपनाए जा रहे तरीकों पर अमल करें, ताकि संक्रमण को फैलने से रोका जा सके। एडीसी ने कहा कि कोरोना से बचाव व रोकथाम केवल जागरूकता और सावधानी से ही संभव है। इसलिए स्वास्थ्य विभाग सहित अन्य विभाग निरंतर जागरूकता अभियान चलाएं।
एडीसी ने जिला रेडक्रास सोसायटी के सचिव को निर्देश दिए कि रेडक्रास के पचास वॉलिंटियर स्वास्थ्य विभाग को उपलब्ध कराएं। इसके अतिरिक्त दुकानों के सामने पहले की तरह सर्कल बनाएं जाएं, ताकि सोशल डिस्टेसिंग का पालन रहें। उन्होंने कहा कि सभी दुकानदार दुकान पर सैनिटाइजर रखें व मास्क अवश्य पहने, जिस ग्राहक के पास मास्क न हो उन्हें मास्क प्रदान करें।
विज्ञापन
अधिक से अधिक टेस्टिंग कराएं अधिकारी
एडीसी ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि अधिक से अधिक टेस्टिंग की जाए और कान्टैक्ट ट्रेसिंग पर भी जोर दिया जाए। बिना मास्क वालों के अधिक से अधिक चालान करें। कार्यकारी अधिकारी नगर परिषद को निर्देश दिए कि नगर परिषद की सभी गाड़ियों में जिंगल चलाकर कोरोना की रोकथाम बारे अधिक से अधिक प्रचार-प्रसार करें।
वायरस से बचाव के लिए यह जरूरी
उप-सिविल सर्जन डॉ. विजय प्रकाश ने बताया कि अपने हाथों को अच्छी तरह साबुन व गर्म पानी से धोएं और हाथों को साफ रखें। बिना धोए हुए हाथों से अपने अंगों जैसे आंख, नाक व मुंह आदि को न छूएं। खांसते व छींकते वक्त अपना मुंह व नाक पर हाथ या कोहनी या टीशू पेपर या रुमाल से कवर करें। इसके बाद हाथों को गर्म पानी व साबुन से अच्छी तरह धोएं और टीशू पेपर को नष्ट कर दें। खांसी-जुकाम व बुखार से पीड़ित व्यक्ति के ज्यादा नजदीक न जाएं। लक्षण प्रतीत होने पर तुरंत अपने डॉक्टर से सलाह लें। इस अवसर पर एसडीएम कोसली कुशल कटारिया, एसडीएम बावल संजीव कुमार, सीटीएम रोहित कुमार, डिप्टी सीएमओ डॉ. विजय प्रकाश व डॉ. दीपक वर्मा मौजूद रहे ।