रेवाड़ी। एम्स संघर्ष समिति का धरना 45वें दिन भी पुरानी उप तहसील मनेठी में समिति अध्यक्ष श्योताज सिंह की अध्यक्षता में जारी रहा। धरने में सभी वक्ताओं ने इस बात पर दुःख व्यक्त किया कि यहां के जन प्रतिनिधि आए दिन अखबारों में बयान बाजी कर रहे हैं कि माजरा एम्स का शिलान्यास जल्द होगा। ये बातें सुन-सुन कर जनता उब गई है। इसलिए यहां के जन प्रतिनिधियों से भी अपील है कि वे जनता को भ्रमित करने की बजाए माजरा एम्स निर्माण की तारीख बताए। वक्ताओं ने सरकार से भी अपील करते हुए कहा है कि सरकार तुरंत माजरा एम्स का शिलान्यास करके निमार्ण कार्य शुरू करवाए। वक्ताओं में डॉक्टर एचडी यादव, सूबेदार दिलबाग सिंह, सतप्रकाश कुकू, मास्टर दयाराम, मास्टर लक्ष्मण सिंह, बीडी यादव, भारत मास्टर, करण सिंह, जितेंद्र शर्मा आदि रहे। धरने में मुख्य रूप से लाली, राजबाला, कोशल्या, संतोष मथुरा, भारती, चावली, नंदराम खैरवाल, ईश्वर सेन, कंवल सिंह नांगल, महावीर पंच, भगवानदास, रामकुमार गोठड़ा, राजाराम माजरा, सांवल राम, डॉक्टर नरेंद्र माजरा, सतनारायण नांगल, विनोद पंच, देशराज, ओमप्रकाश, शिवदत्त, भजनलाल, बलवंत पंच,कांशीराम, भूप सिंह माजरा सहित बड़ी संख्या में महिलाएं एवं बुजुर्गों ने भाग लिया।