फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Inspired people to incorporate yoga into their daily lives and adopt a healthy lifestyle.

Rewari News: दैनिक जीवन में योग को शामिल करने और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए किया प्रेरित

Fri, 19 Jun 2026 11:37 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Fri, 19 Jun 2026 11:37 PM IST
विज्ञापन
Inspired people to incorporate yoga into their daily lives and adopt a healthy lifestyle.
योग शिक्षा शिविर का शुभारंभ करते संस्था के पदाधिकारी। स्रोत : संस्था
रेवाड़ी। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में लायंस क्लब, भारत विकास परिषद और योग परिवार मंच के संयुक्त तत्वावधान में योग साधना शिविर का शुभारंभ मॉडल टाउन स्थित लायंस भवन में किया गया। उद्घाटन लायंस क्लब के पूर्व प्रधान और समाजसेवी आलोक सिंघल के नेतृत्व में किया गया। योगाचार्य डॉ. अनिल वर्मा ने कहा कि यह शिविर लोगों को दैनिक जीवन में योग को शामिल करने और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करेगा।
विज्ञापन

आलोक सिंघल ने कहा कि स्वस्थ जीवन ईश्वर का सबसे बड़ा उपहार है। इस अवसर पर क्लब के कोषाध्यक्ष दीपक अग्रवाल, भारत विकास परिषद के सदस्य निकुंज और योग परिवार मंच के जगमोहन गुप्ता, मुकेश गोयल, डॉ. अनिल वर्मा, नीरज गोयल, सीमा सिंघल, पल्लवी अग्रवाल सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। शिविर में डॉ. अनिल वर्मा ने एरोबिक गतिविधियों और विभिन्न योगासनों के माध्यम से साधकों को योगाभ्यास कराया। उन्होंने बताया कि शिविर 20 और 21 जून को भी प्रतिदिन सुबह 6 बजे से साढ़े 7 बजे तक आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम का संचालन घनश्याम ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed